23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पहुंची बांदा
उत्तर प्रदेश

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पहुंची बांदा, शिवपाल बोले, सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटा व बेटी को देंगे नौकरी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हर परिवार के एक बेटे व बेटी को नौकरी मिलेगी। सभी के खातों में पांच-पांच लाख रुपये भेजेंगे। भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, एक भी पूरे नहीं किए। सिर्फ चंद उद्योगपतियों के लाभ के लिए ही कानून बनाए जा रहे हैं।


सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के साथ अलीगंज रामलीला मैदान में बुधवार को शाम करीब चार बजे पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और राष्ट्रीय महासचिव आदित्य सिंह यादव का जोरदार स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष इमित्याज खान और डा. रोहित ने फूलमाला से उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने करीब 15 मिनट के भाषण में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि 12 अक्टूबर को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा वृंदावन से चली थी। इसका समापन श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में होगा। रथ यात्रा का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन करना है। उन्होंने कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए जनता से क्षमा मांगी। कहा कि प्रदेश में ही नहीं देश भर में किसान, नौजवान, मजदूर, मजलूम, महिलाएं, व्यापारी सभी वर्ग भाजपा की सरकार से पस्त है। सरकार के गलत निर्णयों का खामियाजा इन सभी को भुगतना पड़ रहा है।

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा पहुंची बांदा

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव में जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने मंच से सवाल किया कि क्या काला धान वापस आया, क्या 15 लाख रुपये आपके खाते में पहुंचे, भ्रष्टाचार व रिश्वत खोरी खत्म हुई, क्या किसानों की आय दोगुनी हुई ? कहा कि किसान व आम जनता महंगाई से कराह रहा है। भला तो सिर्फ चंद बड़े उद्योग पतियों का हुआ है। इनमें दो गुजरात के हैं, उन्हें आप सभी जानते हैं। सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, क्या आपके बेटों को नौकरी मिली। कोरोना काल में हजारों लोगों ने बिना आक्सीजन के दम तोड़ दिया। सरकारी अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं, जो हैं वह घटिया हैं। भाजपा सरकार के पहले घरेलू गैस सिलेंडर चार सौ का था अब एक हजार में है। 70 रुपये से 103 रुपये में पेट्रोल हो गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए। लेकिन यह पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने मंच से आह्वान किया कि अब जनता को एकजुट हो जाना चाहिए। सत्ता परिवर्तन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो सिर्फ वादा किया है, लेकिन हम कहते हैं कि यदि प्रसपा की सरकार बनी तो हर परिवार से एक बेटे व बेटी को नौकरी मिलेगी। सभी के खातों में पांच-पांच लाख रुपये भेजे जाएंगे। ऐसे कानून बनेंगे जो किसान, मजदूर व जनता के हित में होंगे।

शिवपाल सिंह यादव
– प्रसपा के बिना नहीं बनेगी किसी की सरकार
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी सर्कुलर पार्टियों को अब एक हो जाना चाहिए। उन्होंने सपा से भी एक हो जाने को कहा। उन्होंने सपा के साथ गठबंधन से भी इन्कार नहीं किया। कहा कि हम इतना जानते हैं कि यदि प्रसपा की सरकार प्रदेश में नहीं बन सकी तो इतना जरूर है कि कोई भी सरकार प्रसपा के बिना नहीं बनेगी। कहा कि जनता अब प्रदेश में परिवर्तन चाहती है और उसके पास प्रसपा ही बेहतर विकल्प है।


– बेटे आदित्य ने भी जनता से किया आह्वान
प्रसपा राष्ट्रीय महासचिव व शिवपाल सिंह यादव यादव के बेटे आदित्य यादव ने मंच से जनता का आह्वान किया। कहा कि देश व प्रदेश को बचाना है तो परिवर्तन जरूरी है। कहा कि भाजपा ने रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन जो रोजगार थे उन्हें भी खत्म कर दिया। कहा कि प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव जैसे नेतृत्व की जरूरत है। ये प्रदेश को विकास की ओर ले जाएंगे।

– तीन घंटे विलंब से पहुंची रथ यात्रा
प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा को यहां जनसभा स्थल पर एक बजे पहुंचना था, लेकिन यह करीब तीन घंटे देर से पहुंची। इस बीच जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान सहित कई नेता इंतजार में बेचैन हो रही जनता को संभालने की काफी कोशिश की। जिले की सीमा मटौंध में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : कंप्यूटर सेंटर पर आरपीएफ का छापा, फर्जी आइडी से तैयार टिकटों के साथ युवक गिरफ्तार …

आतंकियों ने रची थी 15 अगस्त से पहले लखनऊ सहित अन्य शहरों को दहलाने की साजिश : एडीजी …

बहुचर्चित यौन शोषण कांड में ‘कोर्ट’ की सख्ती: मामले को ‘एससी-एसटी’ कोर्ट में किया ट्रांसफर

बीएड प्रवेश परीक्षा: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू, 30 जून से पहले आएगा रिजल्ट

Banda : पूर्व बीडीसी सदस्य के घर लाखों डकैती,बंधक बना बरपाया कहर …

City News Uttar Pradesh

नगर पंचायत बिसण्डा में भाजपा का कब्जा: “आशा” से वोटरों नें जताई “आशा”

ब्रेकिंग न्यूज़