30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी …

 

– डीएम अनुराग द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान की सराहना
– पंचायती राज विभाग के द्वारा सर्वाधिक शौचालयों का किया गया निर्माण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज आडीटोरियम में स्वच्छता संगोष्ठी व स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी प्रेरणा से स्वच्छता के क्षेत्र में यूपी सरकार ने पंचायती राज विभाग के द्वारा सर्वाधिक शौचालयों का निर्माण किया। विगत वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में भी यूपी अव्वल रहा। कार्यशाला में जनपद के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, स्वयं सहायता समूह की महिलायें, ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मी, युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल आदि के लगभग 800 लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी
राज्यमंत्री श्री तिवारी ने स्वच्छता अभियान की उपलब्धियों की चर्चा की। बताया गया कि विगत पांच वर्षो में स्वच्छता के क्षेत्र में उप्र सरकार ने पंचायतीराज विभाग ने सर्वाधिक शौचालयों का निर्माण किया। विगत वर्ष 2018 व 2019 में स्वच्छ सर्वेक्षण में भी उप्र अव्वल रहा। उन्होने स्वच्छता अभियान को देश के अमर शहीदो के नाम समर्पित करते हुए उपलब्धियों को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाये जाने की जानकारी दी।

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी

उन्होने आजादी के बाद से उप्र में विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की अभूतपूर्व उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया कि शासन द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार पर्याप्त मात्रा में जनमानस की आवश्यकता के अनुसार शौचालय, आवास, उज्जवला गैस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वः रोजगार, निःशुल्क खाद्यान्न वितरण जैसी योजनाओं से लाभान्वित कराया गया। जबकि विगत सरकारो के द्वारा धरातल पर कोई भी कार्य नही किया गया था। उन्होने कहा कि सबका साथ-सबका विकास ही सरकार का संकल्प है और इसी संकल्प के आधार पर प्रदेश में विकास कार्य कराये जा रहे है।

स्वछता अभियान में बांदा डीएम अनुराग की दिखी "अनोखी अदा"

उन्होने जनपद बांदा में जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान की सराहना करते हुए बताया कि ऐसा अभियान उन्होने अपने 28 जिलो के भ्रमण में भी नही देखा है। उन्होने जिलाधिकारी अनुराग पटेल की प्रंशसा करते हुए कहां कि स्वच्छता सेवा अभियान गांव-गांव में गली-गली में संचालित करने से स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी तथा आम जनमानस को निरोगी रहकर स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।


जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय द्वारा पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बांदा में वर्ष 2014 से कुल 245333 शौचालयों का निर्माण कराकर जनपद को ओडीएफ घोषित कराया जा चुका है तथा वर्ष 2019-20 में एलओबी के अन्तर्गत 66953 व 2020-21 में 4617 स्वच्छ शौचालय निर्माण के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करा लिया गया है। उन्होने अवगत कराया कि ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत 10 परिवारों पर 1 सोख्ता गडढा तथा 150 परिवारों के मध्य 1 सामुदायिक खाद गडढा का निर्माण कराया जा रहा है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी

उन्होने यह भी अवगत कराया कि जिलाधिकारी अनुराग पटेल के नेतृत्व एवं निर्देश पर 7 अक्टूबर को 76 धार्मिक स्थलों पर वृहद साफ सफाई अभियान चलाया गया जिसमें प्लास्टिक एकत्रीकरण, झांडियों की कटाई एवं तालाबो की सफाई, गीले व सूखे कचरे का निस्तारण कराया गया तथा कोरोना व डेंगू वायरस की रोकथाम हेतु फागिंग मशीन के द्वारा फागिंग आदि का कार्य भी कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य द्वारा स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए उपस्थित जनसमुदाय को खुले में शौच न करने तथा स्वयं कूडे कचरे का निस्तारण उचित स्थान पर करने हेतु प्रेरित किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी

नरैनी विध्धायक राजकरन कबीर, विधायक बबेरू चन्द्रपाल कुशवाहा तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने भी स्वच्छता जागरूकता व स्वच्छता ही सेवा के विषय पर विचार व्यक्त किये गये। जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में अधिकाधिक लोगो द्वारा फीड़ बैक आनलाइन दिये जाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होने स्वच्छता ही सेवा अभियान को एक सफल अभिनव प्रयोग के रूप में बताते हुए अवगत कराया कि प्रथम चरण में नवरात्रि के अवसर पर जनपद के 76 मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, चर्च, तालाब आदि की सफाई की गई तथा आज समस्त नगर पालिकाओं व नगर पंचायत के समस्त वार्डो की जिलास्तरीय व विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों तथा सफाई कर्मचारियों की टीमो के द्वारा वृहद साफ सफाई अभियान झाडू लगाओ, कूडा उठाओं अभियान किया गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल रहा उत्तर प्रदेश : राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी

उन्होने अवगत कराया कि दीपावली के पूर्व जनपद की समस्त 469 ग्राम पंचायतों में पुनः ही स्वच्छता अभियान जनमानस के सहयोग से संचालित किया जायेगा। ताकि स्वच्छता के प्रति ग्रामीणो को जागरूक किया जा सकें। उन्होने राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, विधायकगण, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा संतोष गुप्ता, बलराम सिंह, उपस्थित समस्त ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, स्वंय सहायता समूह की महिलायें, सफाई कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा प्राधिकरण कार्यशैली की करेंगी डेंटिग -पेंटिंग: क्लब में बनेगा शापिंग कांप्लेक्स

City News Uttar Pradesh

Banda – जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय : अपनों की ही लगी बुरी नजर ! …

City News Uttar Pradesh

तालाब पर नहाने गए किशोर की पानी में डूब कर हुई मौत, ढाई घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम

City News Uttar Pradesh

हादसा : मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर हुई दर्दनाक मौत, परिवारीजनों में मातम का माहौल

स्वास्थ्य से खिलवाड़: बांदा में प्रतिबंधित आयुर्वेद दवाओं की ‘बेखौफ’ बिक्री, प्रशासन बेपरवाह !

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील होंगे बेनकाब: डीएम नें शुरू की साढ़े छह करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच

ब्रेकिंग न्यूज़