City News Uttar Pradesh
पुरानी पेंशन बहाली के राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन: पदोन्नति के पद के समान वेतनमान की भी मांग
उत्तर प्रदेश

पुरानी पेंशन बहाली के राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन: पदोन्नति के पद के समान वेतनमान की भी मांग

  • जिला संवादाता – दया शंकर मिश्र

बलिया। जिले में पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेश चिकित्सा व्यवस्था, रिक्त पदों पर पदोन्नति समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश व्यापी आह्वान पर सोमवार को कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया। परिषद के सदस्यों ने कहा कि राज्य कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के विकास एवं उत्थान में दिन-रात एक करके कठिन परिश्रम से अपना सहयोग दिया जाता है।

पुरानी पेंशन बहाली के राज्य कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन: पदोन्नति के पद के समान वेतनमान की भी मांग
State employees demonstrated for restoration of old pension: Demand for the same pay scale as the post of promotion

कर्मचारियों ने एक स्वर से मांग किया की पूर्व में मिल रही पुरानी पेंशन व्यवस्था मूल रूप में बहाल की जाये और एक अप्रैल 2005 से पूर्व चयनित प्रशिक्षणाधीन राजस्व लेखपाल व अन्य संवर्ग को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित किया जाए। राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के रोके गए तथा समाप्त किये गये महंगाई व अन्य भत्ते बहाल किए जाए। विभिन्न विभागों में चल रहे रिक्त पदों पर विभाग वार अभियान चलाकर निर्धारित पदों के सापेक्ष तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती की जाए।

– पदोन्नति के पद के समान वेतनमान की मांग

जिन संवर्गों में पदोन्नति के पद उपलब्ध है किन्तु पदोन्नति में बाधा है। उन्हें पदोन्नति के पद के समान वेतनमान प्रदान किया जाए। केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति प्रदेश के कार्मिकों को भी केन्द्र के समान भत्ते प्रदान किये जाये तथा वेतन समिति द्वारा प्रस्तावित वेतन विसंगतियों दूर करते हुए निर्णय लागू किये जाए। ठेकेदारी व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नगर पंचायत शपथ ग्रहण में मंत्री रामकेश एवं विधायक प्रकाश नें जगाया विकास का विश्वास

प्रदर्शनी देखकर घर जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत, दोस्त घायल

बांदा में हरछठ पूजा की रही धूम : पुत्रों के दीर्घायु की हुई कामना

यूपी : भाजपा में जोश भरने का प्लान हुआ तैयार, योगी-संतोष की मीटिंग में बनी सियासी रणनीति

शिक्षकों नें पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर मंत्री एवं विधायक को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

News : कड़ाके की ठंड और भूख ले रही गौवंशो की जान…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़