City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने नोटबंदी के 6 वर्ष पूरा होने पर केंद्र सरकार को घेरा, बोले- उतरने लगी पीएम मोदी के बयानों की चमक
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने नोटबंदी के 6 वर्ष पूरा होने पर केंद्र सरकार को घेरा, बोले- उतरने लगी पीएम मोदी के बयानों की चमक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी के छह वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयानों की चमक अब उतरने लगी है और जनता सच्चाई से रूबरू होने लगी है। छह वर्ष पहले आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने कई दावे किए थे। उनका दावा था कि नोटबंदी से कालाधन खत्म होगा, बाहर गया कालाधन वापस आएगा और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने नोटबंदी के 6 वर्ष पूरा होने पर केंद्र सरकार को घेरा, बोले- उतरने लगी पीएम मोदी के बयानों की चमक
Akhilesh surrounded the central government on the completion of 6 years of demonetisation, said – the glow of PM Modi’s statements started descending

– नोटबंदी से कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बनाने का इरादा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रिजर्व बैंक की ताजा रिपोर्ट से यह तथ्य सामने आया है कि नोटबंदी से कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था बनाने का भारत सरकार का इरादा भी फेल हो गया है। रिजर्व बैंक के मनी सप्लाई आंकड़ों के अनुसार इस साल अक्टूबर तक जनता के बीच विभिन्न चलन में मौजूद मुद्रा का स्तर बढ़कर 30.88 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह आंकड़ा चार नवंबर 2016 को समाप्त पखवाड़े में चलन में मौजूद करेंसी के स्तर से 71.84 प्रतिशत अधिक है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फर्जी ‘अफसरों’ का आतंक: आरटीओ, एसडीएम व माइंस अफसर बन चला रहे थे ‘धन उगाही’ का सिंडिकेट’

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबाबू ने राम मंदिर के लिये किया दान …

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद निकाय चुनाव में बने स्टार प्रचारक: सभाओं में जीत रहे दिल

डीएम अमित आसेरी के लिये बांदा ‘कांटों भरा ताज’? या साबित कर देंगे की वह हैं ‘कुशल बादशाह’

City News Uttar Pradesh

Banda : ग्रामीणों की समस्याओ का निस्तारण हमारी प्राथमिकता -देवेश कुमार मोनू …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों को रफ्तार: जनता को मिली ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़