- ब्यूरो रिपोर्ट
सपा मुखिया अखिलेश यादव कानपुर में लाजपत भवन में आयोजित राष्ट्रीय खटिक समिति के रजत जयंती समारोह में चुनावी मोड में रहे। भाजपा और योगी सरकार को घेरा और पिछड़ी जातियों, जनजातियों, दलितों में एकजुट होने की अलख जगाने की कोशिश की। अपने संबोधन की शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का चुनाव सामने है। यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान बचाने का आखिरी चुनाव है। इसके बाद भाजपा इसमें क्या बदलाव करेगी पता नहीं। बोले कि जातीय गणना से ही रामराज और समाजवाद आएगा। जातीय गिनती होनी चाहिए और आबादी के हिसाब से लोगों को सम्मान मिले। भाजपा हक छीनना चाहती है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरने की शुरुआत तंज से की। दरअस्ल संचालक ने उन्हें पूर्व सीएम की जगह सीएम कह दिया।

– हिटलर के कार्यकाल की कविता सुनाई
इस पर यादव ने कहा कि उन्हें सुनकर अच्छा लगा। फिर एक किस्सा सुनाया और बोले कि लखनऊ वालों को अच्छा यह अच्छा नहीं लगेगा। कहीं बुलडोजर में डीजल डलवा कर भेज न दें। इसके बाद हिटलर के कार्यकाल को लेकर लिखी गई कविता-पहले वे कम्युनिस्टों के लिए आए थे…, सुनाई।
– वर्ष 2024 के चुनाव पर की चर्चा
फिर सीधे वर्ष 2024 के चुनाव पर आ गए। उन्होंने कहा कि बहुत सावधान रहना पड़ेगा। ये कुछ भी प्रचार कर सकते हैं। अभी भाजपा छठी मनाई थी और कहा कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई। किसकी हुई? डीजल, तेल, पेट्रोल, गैस सब महंगी हो गई। डेंगू सबसे ज्यादा वहीं फैला जहां भाजपा के मेयर रहे हैं।
– भाजपा को ईवीएम से ही हराना पड़ेगा
फिर तंज किया कि भाजपा कह रही है कि चार फीसदी बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा ने अभी तक टॉप टेन माफिया की सूची जारी नहीं की है। इसमें सब भाजपा से ही जुड़े हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को ईवीएम से ही हराना पड़ेगा। सारे दल एकजुट हो जाएं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
