- ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले हर सीट पर 20 हजार यादव और मुस्लिम वोटरों के नाम काटने के आरोपों पर भारत निर्वाचन आयोग की नोटिस का जवाब गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भेज दिया है। इसमें बताया गया है कि किस जिले से कितने मतदाताओं का नाम काटा गया है। अखिलेश यादव ने अपने पत्र में कहा है कि मतदाताओं को मतदान से वंचित करने की विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं, समर्थकों, नागरिकों और मीडिया की खबरों से मिली जानकारियों की जांच की मांग की गई थी किन्तु इसकी कोई जांच नहीं कराई गई। उन्होंने जांच के समय सपा के प्रतिनिधि को भी शामिल करने की मांग की है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत निर्वाचन आयोग की नोटिस का जवाब भेज दिया है। इसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान सपा समर्थकों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के साक्ष्य व मीडिया रिपोर्ट की कटिंग भी भेजी है। छह पेज के जवाब के साथ अखिलेश ने करीब 20 हजार से अधिक पेज के संलग्नक लगाए हैं। इसमें अखिलेश ने यह भी बताया है कि किस जिले से कितने समर्थक मतदाताओं का नाम काटे गए हैं।

अखिलेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि विधानसभा चुनाव में हर सीट पर यादव और मुसलमानों के 20-20 हजार वोट कटवा दिए गए। पूरी मशीनरी ने मिलकर समाजवादी पार्टी को मिली जीत को भाजपा को दिलवाने का काम किया है। चुनाव आयोग ने अखिलेश के इन्हीं आरोपों पर नोटिस देते हुए 10 नवंबर तक साक्ष्य मांगे थे। सपा ने भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को उन नामों के सुबूत दस्तावेज सहित भेजे हैं।
अखिलेश यायदव ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ और मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली से की गई शिकायतों की छायाप्रति व मीडिया की खबरों का संकलन ई-मेल से भेजा है। अखिलेश ने कहा कि मतदाताओं को मतदान से वंचित करने की मीडिया की खबरों से मिली जानकारियों की जांच की मांग की गई थी, लेकिन इसकी कोई जांच नहीं कराई गई। उन्होंने इस मामले की जांच करवाने की मांग की है। साथ ही जांच के समय समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की मांग की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
