City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र के पचास फीसदी टिकट काटने की तैयारी में हैं। इसको लेकर भाजपा के राजनीतिक खेमे में हलचल मचने लगी है। यहां के वर्तमान सांसद “मेरा क्या होगा के मंथन एवं चिंतन” में हैं ! बुंदेलखंड के यूपी से चार लोकसभा सीटें हैं जिनमें दो चित्रकूट मंडल एवं दो झांसी मंडल में हैं। इन चारों सीटों पर भाजपा के सांसद काबिज हैं। सूत्रों की माने तो सर्वाधिक खतरे के बादल चित्रकूट मंडल पर हीं मंडराते गर्जना कर रहे हैं !

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !
Will BJP cancel the tickets of two MPs in Bundelkhand region? Sword hanging in Chitrakoot division!

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 मिशन में चुनाव पहले भाजपा अपने सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में जुटी है। इसके लिये पार्टी की ओर से सभी सांसदों को महाजन संपर्क अभियान के तहत किये जाने वाले कार्यों को मानक बनाया गया है। सूत्र बताते है की बुंदेलखंड के दोनों मंडलों के सांसद इस अभियान में पार्टी के मानकों पर खरे नहीं उतरें हैं ? यही वजह हैं की यहां के सांसदों को फिर प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर संशय है ?

सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश विज्ञापन ( रामायण मेला, प्रशांत करवरिया - अध्यक्ष )

भाजपा के प्रदेश स्तरीय भरोसे मंद सूत्रों की माने तो प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर कई दूसरे मानक भी हैं जिसमें उम्र दराज होना, पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में सक्रियता ओर सदन में अपनी बात रखने जैसे कई बिंदुओं को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है की महाजन संपर्क अभियान की मानिटरिंग सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह कर रहें हैं, इसके लिये सांसदों की रिपोर्ट संगठन के अलावा दूसरे माध्यमों से भी एकत्र कराई जा रही है।

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !
Will BJP cancel the tickets of two MPs in Bundelkhand region? Sword hanging in Chitrakoot division!

महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाली रैली में भीड़ की संख्या और टिफिन बैठकों की संख्या पर विशेष फोकस किया गया तो चित्रकूट मंडल के सांसदों का पैमाना नींचे रहा ? झांसी और चित्रकूट मंडल के चारों लोकसभा क्षेत्रों महाजनसंपर्क अभियान की रैलियों और जन सभाओं की जो रिपोर्ट पहुंची उसके मुताबिक पांच हजार लोग भी नहीं जुट पाये थे ? यह सांसदों की निष्क्रियता के रूप में देखा जा रहा है! दूसरी सबसे ज्यादा भयानक एवं तड़पानें वाली स्थिति यह है की कार्यकर्ताओं में यहां के सांसद लोकप्रियता के पैमाने पर जीरो पर बताये जा रहे हैं ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी: हथियारों से लैस आरोपियों ने की पिटाई

डीएम नगेन्द्र की सख्त व्यवस्था: पुलिस भर्ती में न होगी अव्यवस्था, फ्री मिलेगी बस सेवा

City News Uttar Pradesh

सभासदों ने अध्यक्ष मालती को बताया ‘श्रेष्ठ अध्यक्ष’: बोर्ड बैठक में ‘विकास एजेंडे’ पर मुहर

City News Uttar Pradesh

भाजपा बांदा की तिंदवारी सीट विपक्ष को क्या दे रही उपहार ?

City News Uttar Pradesh

इंडिगो के आठ विमानों को बम से उड़ाने की धमकी: एक्स अकाउंट हैडलरों पर केस दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़