25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में टिकर्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी "प्रकाश और निराश" !
उत्तर प्रदेश

बांदा में टिकटार्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी “प्रकाश और निराश” ! …

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दीपावली पर्व और विधान सभा चुनाव के लिये टिकट टिकटार्थियों की उम्मीदों पर प्रकाश बिखेरेंगा या अंधेरा, प्रकाश पर्व पर जनमानस में यह चर्चायें चुस्की बन गई हैं। तरह तरह की समीक्षायें हों रहीं हैं। कुछ के चेहरों पर प्रकाश भरी आशा हैं तो कुछ “आशा और निराशा” में गोते खा रहें हैं !

बांदा में टिकर्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी "प्रकाश और निराश" !
सदर विधान सभा से भाजपा के वर्तमान विधायक प्रकाश पुनः टिकट के प्रकाश पुंज में प्रबल माने जा रहें हैं। यहां तो जय प्रकाश-तय प्रकाश का दीप प्रज्वलित सा है, तो तिंदवारी में पूर्व विधायक दलजीत भाजपा आलाकमान का तिंदवारी से टिकट के लिये “दिलजीत” रहें हैं।

बांदा में टिकर्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी "प्रकाश और निराश" !

यहां से भाजपा के वर्तमान विधायक ब्रजेश प्रजापति के लिये वह आमावस्या की रात की तरह घनघोर हों “प्रजापति” के अहंकार के नाशक के तौर पर “शिव तांडव” के रूप में हैं। वहीं बसपा से बहन मायावती के अनन्य भक्त जयराम सिंह बछेऊरा की टिकट के लिये ताल ठोंकने की गर्जना यहां के चुनाव को दिलचस्प मोड़ की ओर ले जा सकती है !

बांदा में टिकर्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी "प्रकाश और निराश" !
बबेरू विधान सभा में वर्तमान विधायक चंद्रपाल का टिकट का प्रकाश “अस्ताचल” की ओर समीक्षक सटीक मान रहें हैं! यहां से विजय विक्रम सिंह का पार्टी आलाकमान “शंखनाद” सुनता सा महसूस माना जा रहा है !

बांदा में टिकर्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी "प्रकाश और निराश" !
नरैनी विधान सभा में टिकट की दिवाली वर्तमान विधायक राजकरण कबीर की “रोशनी गुल” करने में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा का प्रयास “प्रगाढ़” है। यहां सुनने में यह भी चर्चा है की सपा रालोद गठबंधन से वीरेंद्र साक्षी का टिकट “प्रकाशमय” हुआ तो इस युवा धुरंधर का मुकाबला करने में सक्षम कौन होगा ?

बांदा में टिकर्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी "प्रकाश और निराश" !

इस दिशा में गहरा विचार मंथन बताया जा रहा है। क्योकि यहां से कांग्रेस के रमेशचंद कोरी भी टिकट की प्रत्याशा में “मन-क्रम-वचन” से मजबूत हैं !

बांदा में टिकर्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी "प्रकाश और निराश" !
कुल मिलाकर दीपावली पर्व और विधान सभा चुनाव में “टिकटपर्व” की कुछ दलों के खास नेताओं पर प्रकाश और अंधकार की संभावनाओं का हमने विश्लेषण किया है। अन्य धुरंधर भी दीपावली पर “राजनीतिक तास की गड्डी” फेंट रहे है। यह समय बतायेगा की उनका पत्ता “अंदर होते है या बाहर” !

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर ‘मुसीबत की गर्जना: आस्था के सिंहासन पर तूफान !

City News Uttar Pradesh

हादसा : तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

मंत्री और विधायक की गूंजी खास अपील: आरके पटेल को दिला दें जीत

भूमि विवाद में बड़े भाई ने बरछी से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती …

City News Uttar Pradesh

“जौहरपुर” बालू खदान में अवैध खनन का “जौहर” : मुख्य मंत्री के “अरमांनों” की उड़ रही खिल्ली ?

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल द्वारा जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़