– अमन की सुनियोजित तरीके से हुई हत्या, लखनऊ की रिपोर्ट में पानी में डूबने से पहले हुई मौत
– आरोपियों को गिरफ्तार करने, चिकित्सक और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
- विनोद मिश्रा
बांदा। ज्वाइंड डायरेक्टर मेडिकोलीगल लखनऊ की रिपोर्ट बताया गया है कि अमन की मौत नदी में डालने से पहले हो चुकी थी, इससे यह स्पष्ट है कि अमन की हत्या की गई। अमन के परिजनों ने दोषी चिकित्सक, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। अमन के परिजनों ने खुद की जान को खतरा बताया है। भाजपा नेता संजय त्रिपाठी और उसके परिजनों पर जान का खतरा मंडरा रहा है।
बुधवार को अमन के पिता संजय त्रिपाठी अपनी पत्नी मधु त्रिपाठी के साथ आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायणा से मिले। आईजी को बताया कि अमन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उन्होंने पहले ही संदेह खड़ा किया था। डा. कीर्ति वर्धन सिंह ज्वाइंट डायरेक्टर मेडिकोलीगल टीम लखनऊ की जांच में पाया गया है कि अमन त्रिपाठी की मौत नदी में डूबने से पहले हो चुकी थी, इससे यह जाहिर होता है कि अमन की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई।

संजय ने आईजी को यह भी बताया कि उनकी गली से अंजान लोग निकलते हैं और उनके मकान की तरफ इशारे करते हैं। पूरा परिवार दहशत में जी रहा है। 20 दिन से अधिक का समय गुजर जाने के बावजूद जांच के नाम पर क्या कार्रवाई की जा रही है, उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।
मृतक अमन के पिता श्री त्रिपाठी ने मांग की है कि स्टेट मेडिको सेल की जांच में दोषी पाए गए चिकित्सक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तरफदारी करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। संजय ने शक जाहिर किया कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उन अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उनके साथ घटना या दुर्घटना हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
