City News Uttar Pradesh
कोर्ट की भागदौड़ से 32,832 लोगों को मिली निजात, सुलह-समझौते से निस्तारित किए गए मुकदमे
उत्तर प्रदेश

कोर्ट की भागदौड़ से 32,832 लोगों को मिली निजात, सुलह-समझौते से निस्तारित किए गए मुकदमे

 

विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 32,806 मुकदमे सुलह-समझौते से निस्तारित किए गए। 25 लाख 661 रुपये जुर्माना और 70 लाख 68 हजार रुपये हर्जाना लगाया गया। इन मुकदमों में 32,832 लोग जुड़े थे।
शनिवार को जिला मुख्यालय सहित तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने 11 मुकदमों में सुलह समझौते कराते हुए 4500 रुपये जुर्माना किया। प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) नीरज कुमार ने 73 और मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने 32 मामले निपटाकर 70 लाख 68 हजार रुपये हर्जाना बीमा कंपनियों से दिलवाया।
प्रथम एडीजे मोहम्मद अशरफ अंसारी ने सात, एडीजे/एससीएसटी एक्ट मोहम्मद कमरुज्जमां खान ने दो, एडीजे (पाक्सो एक्ट) अनु सक्सेना ने एक और एडीजे (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) ऋषि कुमार ने एक मामला निस्तारित किया। एडीजे (ईसी एक्ट) ऋषि कुमार ने बिजली अधिनियम के 67 मामलों में 4,62,481 रुपये जुर्माना किया।


सीजेएम भारतेंदु प्रकाश गुप्ता ने 425 मामलों में 1,26,750 रुपये जुर्माना किया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नदीम अनवर ने 72 उत्तराधिकार और चार दिवानी सहित 71 मामले निस्तारित किए। एसीजेएम (रेलवे) प्रेम बहादुर सिंह ने 127 मामले में 97,700 रुपये, एसीजेएम प्रथम गरिमा सिंह ने 256 मामलों में 16,58,080 रुपये, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रथम सौम्या मिश्रा ने 81 सिविल मामले निस्तारित किए।
इनके अलावा अपर सिविल जज सुश्री शालिनी, मनीषा साहू, कंचन ने भी कई मामले निपटाए। सिविल जज (अतर्रा) नितिन सिंह, सिविल जज (बबेरू) सौरभ आनंद ने क्रमश: 16 व 50 मामलों का निस्तारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट रामकिशोर तिवारी ने 23 मामले निपटाते हुए 40,33,886 रुपये वसूल कराए। स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष कमलेश दुबे ने तीन मामले निपटाए। बैंकों ने 222 बकाएदारों से सुलह करके 3,77,05,000 रुपये वसूले।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी बोले: अविस्मरणीय होगा पीएम मोदी का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का होगा सूत्रपात

City News Uttar Pradesh

डीएम की बाढ़ पीड़ितों के प्रति दरिया दिली,बनी जन चर्चा का विषय: जल स्तर घटना शुरू

भाजपा की जिला बैठक में मोदी और योगी के कर्मयोग पर हुई चर्चा

यूक्रेन से अपने घर लौटा बांदा का हेमेंद्र सिंह, खिले परिजनों के चेहरे

बांदा में हरछठ पूजा की रही धूम : पुत्रों के दीर्घायु की हुई कामना

डीएम जे. रीभा के निरीक्षण से हड़कंप : विकास कार्यों की अव्यवस्था पर “कसा शिकंजा”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़