- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दीपा रंजन नें बालू एवं भूमाफियाओं पर नजरें बारीकी से टेढ़ी कर दी है। इस बारे में अधिकारियों की बैठक ली। निर्देश दिये कि कि इनकी माफिया गिरी पर जमकर लगाम कसे। नदी जलधारा में मशीनों से खनन पूरी तरह प्रतिबंधित हो।

डीएम नें एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स एवं अवैध खनन,परिवहन व ओवर लोडिंग की रोकथाम किये जाने हेतु अपनें सख्त नजरिये से अवगत कराया। विभिन्न विभागों की सरकारी एवं ग्राम समाज की जमीन, चारागाह, तालाब, चकरोड, खलिहान आदि पर अवैध कब्जा करने वालों को लेखपालों के माध्यम से चिन्हित कर कार्यवाही को कहा। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन लोंगो के द्वारा एक ही जमीन को कई लोंगो को बार-बार फर्जी रूप से बेचे जाने, बिना लेआउट एवं स्वीकृति के अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले भूमाफियाओं को चिन्हित करें।

डीएम दीपा नें कहा कि तहसील स्तरीय भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठकों को नियमित रूप से करें। नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में भूमाफियाओं को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाये। बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध खनन,परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाये जााने के निर्देश पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को दिये। कहा कि ओवरलोडिंग करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाए।

डीएम ने अवैध खनन करने वालों की औचक चेकिंग किये जाने तथा अन्य प्रदेश से उप खनिज वाहनों में परिवहन प्रपत्र ईटीपी के अतिरिक्त प्रदेश में प्रवेष हेतु आईएसटीपी पास होना अनिवार्य बताया। किसी भी दशा में नदी जलधारा में मशीनों द्वारा खनन न होने पाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मी निवास मिश्र, सभी एसडीएम,तहसीलदार, खनन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
