28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: विश्वकर्मा योजना से 'हुनरमंदों' का बदलेगा भविष्य, टूल किट से मिली 'ताकत'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: विश्वकर्मा योजना से ‘हुनरमंदों’ का बदलेगा भविष्य, टूल किट से मिली ‘ताकत’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रदेश सरकार श्रमिकों और पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। यह बात जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कही। उन्होंने कहा कि ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ भाजपा सरकार की एक ‘महत्वाकांक्षी’ योजना है, जो श्रमिकों के ‘आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन’ का सशक्त माध्यम बन रही है।

मंत्री रामकेश बोले: विश्वकर्मा योजना से 'हुनरमंदों' का बदलेगा भविष्य, टूल किट से मिली 'ताकत'

राज्य मंत्री रामकेश निषाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा आयोजित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत टूल किट वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने योजना के लाभार्थियों को ‘आधुनिक टूल किट’ वितरित कीं।

मंत्री रामकेश बोले: विश्वकर्मा योजना से 'हुनरमंदों' का बदलेगा भविष्य, टूल किट से मिली 'ताकत'

मंत्री ने कहा कि यह योजना भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल योजनाएं ही नहीं बना रही, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर लाभार्थियों तक पहुंचा भी रही है।

मंत्री रामकेश बोले: विश्वकर्मा योजना से 'हुनरमंदों' का बदलेगा भविष्य, टूल किट से मिली 'ताकत'

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत श्रमिकों को 6 दिनों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। उनके कार्य से संबंधित आधुनिक टूल किट उपलब्ध कराई जाती है। और 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है।

मंत्री रामकेश बोले: विश्वकर्मा योजना से 'हुनरमंदों' का बदलेगा भविष्य, टूल किट से मिली 'ताकत'

इससे पारंपरिक कारीगरों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलते हैं और वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकते हैं। राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर श्रमिक और कारीगर को सम्मान, रोजगार और आत्मनिर्भरता मिले, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त नें कसी कमान : पंचायत सचिवालय कर्मचारी हो जाये सावधान ! …

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन

स्वच्छता पर करोड़ों खर्च: फिर भी गांवों में कूड़े की सरकार, अफसरों की शह पर खेल !

City News Uttar Pradesh

मलेरिया विभाग भी अब करेगा डेंगू जांच: कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट, नहीं करना होगा इंतजार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास : बिजली की समस्या से मिली निजात ! …

दो पक्ष में खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़