24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन
उत्तर प्रदेश

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बुधवार को नगर कोतवाली और बबेरू कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली परिसर में भ्रमण किया और स्वच्छता का जायजा लिया। इसके साथ ही मेस, बैरक, अभिलेखागार और असलहों को भी देखा। कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें।

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन
Do not do indecency with the complainants, listen seriously to the complaint: SP Abhinandan

बुधवार को एसपी ने नगर कोतवाली एवं बबेरू का अकास्मिक निरीक्षक किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का अवलोकन किया। प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि सारे अभिलेखों को दुरुस्त कर लिया जाए।

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन
Do not do indecency with the complainants, listen seriously to the complaint: SP Abhinandan

एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया तथा डेस्क में आए प्रार्थना पत्रों तथा उनके निस्तारण के बारे में जानकारी ली गई। वहीं इसके अलावा उन्होंने मालखाना, मेस, बैरक तथा थाना परिसर का भी निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन
Do not do indecency with the complainants, listen seriously to the complaint: SP Abhinandan

साथ ही एसपी अभिनंदन ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक बुलाकर बातचीत की जाए। इधर वर्तमान में चल रही हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए।

फरियादियों के साथ न करें अभद्रता, गंभीरता से सुनें फरियाद : एसपी अभिनंदन
Do not do indecency with the complainants, listen seriously to the complaint: SP Abhinandan

अराजक तत्वों, हिस्ट्रीशीटर व टाॅपटेन अपराधियों, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तथा अवैध शस्त्रों का संग्रहण करने वाले अभियुक्तों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि थाने आने-जाने वाले फरियादियों के साथ सही ढंग से पेश आएं। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्परता से निस्तारण भी कराएं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान: लोकसभा चुनाव में किसी से नहीं होगा गठबंधन, अकेले लड़ने का फैसला रहेगा अटल

City News Uttar Pradesh

घटना का पर्दाफाश : हमीरपुर में लेनदेन के विवाद में मामा-भांजे की हत्या, युवक ने पिता और रिश्तेदार के संग मिलकर शव कुए में फेंका

Banda : गिरवां में दुकानों में अग्नि कांड, 20 लाख का नुकसान ! …

Banda : बरखा होने पर बढ़ेगी अरहर औऱ तिल की खेती …

Banda : कंपनी बीस लाख लेकर फरार, 750 लोग हुये ठगी का शिकार…

बांदा में चरका बालू खदान ठेकेदार बेखौफ : सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश को दे रहा चैलेंज ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़