- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दुर्गा शाक्ति नागपाल नें आजादी के अमृत महोत्सव क्रम में भूरागढ़ किले पर स्थित अमर जवान शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। 18 वीर सैनिकों जिन्होंने 1962 में भारत चीन एवं 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध के अलावा सेना के अन्य ऑपरेशनों के दौरान शहीदों के अमूल्य योगदान दिया, उन अमर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों से उनके द्वारा भारतीय सेनाओं में उनकी सेवा के दौरान किए गए विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों के साथ शहीद स्मारक स्थल पर वृक्षारोपण भी किया।

भूतपूर्व सैनिकों से अनुरोध किया कि वह समाज के हित में अपना इसी प्रकार सहयोग प्रदान करते रहें। कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों द्वारा बताया गया कि भूरागढ़ किला प्राचीन एवं ऐतिहासिक है। किले में सन 1857 में इस दुर्ग के समीप सैनिकों का मुकाबला अंग्रेज सेनापति विहटकल से हुआ था। इस युद्ध में 800 व्यक्ति मारे गए। अनेक व्यक्तियों को फांसी की सजा दी गई थी।

किले के समीप प्रतिवर्ष 14 जनवरी को नटबली मेले का भी आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति कैप्टन एसबी सिंह, सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, सतपाल सिंह आदि पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे l
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
