City News Uttar Pradesh
मलेरिया विभाग भी अब करेगा डेंगू जांच: कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट, नहीं करना होगा इंतजार
उत्तर प्रदेश

मलेरिया विभाग भी अब करेगा डेंगू जांच: कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट, नहीं करना होगा इंतजार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। डेंगू संभावित मरीजों की जांच में तेजी लाने के लिए अब मलेरिया विभाग भी बुखार पीड़ित मरीज का सैंपल लेकर अपनी लैब में किट से जांच करेगा। डेंगू संभावित होने पर मरीज का एलाइजा टेस्ट करवाया जाएगा। इसके लिए मलेरिया विभाग को चार किट मिली हैं।

मलेरिया विभाग भी अब करेगा डेंगू जांच: कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट, नहीं करना होगा इंतजार
Malaria department will also conduct dengue test: report will be received in a few hours, no need to wait

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें रोजाना घर-घर जाकर निरीक्षण कर रही हैं। बुखार के मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए अस्पताल भेजे जा रहे थे। सैंपलिंग में देरी हो जाने पर अस्पताल की पैथालॉजी लैब बंद हो जाती थी। जिससे दूसरे दिन सैंपल दे पा रहे थे। इसकी वजह से रिपोर्ट के लिए दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा था। इलाज में भी कुछ देर हो जाती थी। लेकिन अब शासन द्वारा मलेरिया विभाग को चार एनएस-1 किट मुहैया कराई गई। शहरी क्षेत्र सहित बड़ोखर, नरैनी व बबेरू क्षेत्र में एक-एक किट दी जाएगी। क्योंकि यहां डेंगू के मरीज़ ज्यादा निकल रहे हैं।

मलेरिया विभाग भी अब करेगा डेंगू जांच: कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट, नहीं करना होगा इंतजार
Malaria department will also conduct dengue test: report will be received in a few hours, no need to wait

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि शनिवार को टीमें स्वराज कालोनी, स्टेडियम वाली गली, शंकर नगर, कालूकुआं, गूलरनाका व हुसैनगंज में 185 घरों का निरीक्षण किया गया। यहां 792 बर्तनों को चेक किया गया। एक गृहस्वामी को नोटिस दिया गया है।
मलेरिया विभाग के लैब टेक्नीशियन ब्रज बिहारी ने बताया कि बुखार पीड़ित मरीजों को एकत्रित कर किट से डेंगू की जांच होगी। एक किट से 10 लोगों की जांच की जाएगी। इसमें डेंगू संभावित मिलने पर एलाइजा जांच के लिए मरीज को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। शनिवार को कोई भी बुखार का रोगी नहीं मिला है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : प्रशासन के चक्रव्यूह पर भारी पड़ी आस्था, अमावस्या में पहुंच गए एक लाख से अधिक श्रद्धालु …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले: जीएसटी सुधार आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

City News Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव : कुशल रणनीतिकार बन उभरे विधायक प्रकाश …

बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील के सीएम योगी नें छुड़ाये छक्के ? रह गये हक्के -बक्के ?

City News Uttar Pradesh

एमबीबीएस छात्र का फंदे से लटका मिला शव : पिता ने पत्नी व दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप

कलयुगी बेटे ने बूढ़े माता-पिता की गला घोटकर की हत्या, घटना के बाद लूटपाट की भी आशंका …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़