
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर के ‘विकास की रफ्तार’ अब बाईपास के मोड़ पर ‘एक नया मोड़’ लेने जा रही है। नगर पालिका की ओर से किलेदार के पुरवा से चौधरी पुरवा तक बनने वाली नई पक्की सड़क न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी टूटी-फूटी राहों से भी निजात दिलाएगी। सोमवार को इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास स्थानीय विधायक प्रकाश द्विवेदी और पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने किया।

यह मार्ग छोटा बाईपास को शहर के मुख्य इलाकों से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता और अधिशासी अधिकारी श्रीश चंद्र चौधरी की अगुवाई में यह प्रोजेक्ट डेढ़ करोड़ का बना है। बारह मीटर सड़क की लेंथ होगी। यह तय समय में गुणवत्ता पूर्ण करने का लक्ष्य को पूरा करेगा।

विधायक प्रकाश द्विवेदी और अध्यक्ष मालती बासू का शहर के विकास को लेकर तालमेल और योजनात्मक दृष्टिकोण अब शहर की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदल रहा है। शहरवासी भी अब यह मानने लगे हैं कि “बांदा अब बदल रहा है”। हर मोहल्ले में, हर चौराहे पर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
