City News Uttar Pradesh
एलएलबी छात्र का फंदे से लटका मिला शव: भाई ने हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुल‍िस
उत्तर प्रदेश

एलएलबी छात्र का फंदे से लटका मिला शव: भाई ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुल‍िस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एलएलबी छात्र का शव किराये के मकान में पंखे के छल्ले से फंदे में लटका मिला। उसके पैर जमीन पर रखे होने के साथ दरवाजे की कुंडी ढीली थी। बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मृतक के मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

एलएलबी छात्र का फंदे से लटका मिला शव: भाई ने हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुल‍िस
Dead body of LLB student found hanging: brother suspects murder, police engaged in investigation

नरैनी के ग्राम डुमानी पुरवा निवासी रिटायर्ड भूमि परीक्षण प्रयोगशाला कर्मी गंगा प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र विमल राजपूत शहर के मुहल्ला कुशवाहा नगर में अवधेश मिश्रा के मकान में किराये पर रहकर बीएएलएलबी की पढ़ाई व जूडिशियली की जज बनने की तैयारी कर रहा था। जबकि कक्षा नौ की छात्रा भांजी अन्नू व कक्षा 12 वीं की छात्रा संजना नवरात्र की वजह से घर चली गईं थीं। मंगलवार शाम बड़े भाई प्रशांत ने विमल को फोन किया। फोन न उठाने पर पड़ोसी युवक को मामले की जानकारी दी। इस पर युवक उसे देखने गया। जंगले से झांकने में उसका शव चादर के फंदे से लटका दिखा। युवक ने परिजन व पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी गई।


कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां नजदीक दो चारपाई बिछी मिलीं। बड़े भाई ने बताया कि वह बीएएलएलबी गिरवां के डा. भीमराव अंबेडकर कालेज में बीएएलएलबी फाइनल का छात्र था। करीब 20 दिन पहले घर से आया था। सोमवार को उसकी घर में बहन आकांक्षा से फोन पर बात हुई थी। उसने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। घटनास्थल की स्थिति देखने से यही लग रहा है कि उसे मारा गया है। वह आत्महत्या नहीं कर सकता है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मामला खुदकुशी करने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा विकास कार्यों का औचक निरीक्षण: परखी गुणवत्ता, दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया की केन को बेतवा से जोड़ेगी बरुआ सागर कैनाल: शीघ्र शुरू होगा निर्माण

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने बताया: महाकुंभ में जल जीवन मिशन बना है आकर्षण

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बांदा की ग्रामीण पेयजल योजनाओं को दी संजीवनी: छह करोड़ से जीर्णोद्धार

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम ऩे विकास प्राधिकरण के तीन जेई और लिपिक का वेतन रोका…

City News Uttar Pradesh

Banda :यमदूत से बचाने के लिये विद्यार्थी परिषद नें दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़