24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बांदा की ग्रामीण पेयजल योजनाओं को दी संजीवनी: छह करोड़ से जीर्णोद्धार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें जिले की पुरानी ग्रामीण पेयजल योजनाओं के पुनरोद्धार के लिये नई संजीवनी दी है। इसको जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना में शामिल कर लिया गया है। इस पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जल शक्ति राज्य मंत्री नें यह जानकारी विशेष मुलाकात में यहां अपने आवास पर वार्तालाप में दी।

Two youths died due to electrocution, there was chaos in the family

बताया की कार्यदाई संस्थाएं ग्रामीण पाईप पेयजल योजनाओं का जीर्णोद्धार कराकर उन्हें पुनः ग्रामपंचायतों को सौंप देगी। इन परियोजनाओं के जीर्णोद्धार में करीब 5 करोड़ 74 लाख खर्च होंगे। एक बार फिर इन परियोजनाओं से जुड़े करीब दो सौ छोटे और बड़े गावों की आबादी लाभान्वित होगी।


जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें बताया की बांदा जिले में 45ग्रामीण पेयजल योजनायें संचालित हैं। रखरखाव के अभाव में लगभग अनुउपयोगी सी हो गई हैं। ग्राम पंचायतों के पास खुद का इतना धन नहीं था की वह इनका अनुरक्षण कर सकें। इसलिये इनको जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना में शामिल कर लिया गया है। कार्यदाई संस्थाएं ग्रामीण परियोजनाओं का जीर्णोद्धार का काम जल्द शुरू कर देंगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कुलपति डा. यूएस गौतम ने कहा कि भारतीय मसालों की वैश्विक बाजार में बढ़ती जा रही डिमांड …

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा योगी जी का बजट बुंदेलखंड के लिये ऐतिहासिक

दीवारी में युवतियों नें भी लाठी चटका पुरुषों से लिया “लोहा”: दर्शक रह गये दंग !

City News Uttar Pradesh

आगामी चुनाव के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर किया गया रवाना

City News Uttar Pradesh

बांदा से नजूल रिकार्ड मागंने पर खलबली: जमीनें माफिया से बचाने को शासन सक्रिय

अनोखा विधायक प्रकाश : गरीबों की ‘जिंदगी’ बचाने का रच रहे ‘इतिहास’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़