
- विनोद मिश्रा
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को बांदा और चित्रकूट में महत्वपूर्ण दौरा है। वे बांदा के महुआ गांव में भाजपा के तेलंगाना के संगठन मंत्री चंद्रशेखर की माता जयंती देवी तिवारी की तेरहवीं संस्कार में शामिल होंगे। इसके बाद उनका दो दिवसीय कार्यक्रम चित्रकूट में निर्धारित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:30 बजे बांदा से चित्रकूट के लिए रवाना होंगे। 1:45 बजे देवांगना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। फिर, 3 बजे कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे विकास कार्यों से संबंधित योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। शाम 5 बजे फिर सर्किट हाउस लौटेंगे और 6 बजे रामघाट पर मंदाकिनी आरती में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि साढ़े सात बजे सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, प्रयागराज और कौशांबी जिले से 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, और सीएम के मार्ग पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 600 पुलिसकर्मियों के अलावा गुप्तचर और यातायात पुलिस भी तैनात की गई है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले अधिकारी और कर्मचारी विभागीय कार्यों में जुट गए हैं। फाइलों के आंकड़े और कमियों को पूरा करने में दिनभर व्यस्त रहे, और कई कार्यालय देर रात तक खुले रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
