31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पटरी दुकानदार क्या नगर पालिका की ठगी का शिकार!कौन सुने फरियाद।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । “जायें तो जाये कहां, समझेगा कौन यहां दर्द भरे दिल की जुबां ” कुछ यही हाल जिला मुख्यालय में पटरी दुकान दारो के दिलों पर गुजर रहा है। वह सरकारी ठगी का शिकार हो गये हैं।


पूरा मामला बांदा नगर पालिका परिषद क्षेत्र का है। कोरोना काल में हुए सम्पूर्ण लाक डाउन से गरीब पटरी दुकानदार वा चार पहिए के ठेले से सब्जी फल बेचने वालो को प्रधान मंत्री ने नगर पालिका परिषद के माध्यम से दस-दस हजार रूपए देकर पुनः अपना रोजगार शुरू क़ी घोषणा क़ी। इसके तहत नगर पालिका परिषद ने सभी दुकानदारो से पचास – पचास रुपए की रसीद काटकर दी ।इसके बाद रशीद कटवाने वाले दुकानदारों को प्रमाणपत्र देने तथा आन लाइन कराने के नाम से पचास पचास रुपए वसूले। जिसकी कोई रशीद नगर पालिका ने किसी भी दुकानदार को नहीं दी साथ ही यह भी हिदायत दी गई की जब तक आन लाइन नहीं होगा तब तक कोई भी बैंक रुपया नहीं देगा ।


बांदा नगर पालिका परिषद ने सभी पटरी दुकानदारो को प्रमाणपत्र भी जरी किया गया जिसकी बेधता २०२५ तक लिखित में दी गई । मगर अभी दो महीने भी नहीं हुए बांदा नगर पालिका एक बार फिर से गरीब पटरी दुकानदारों का अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रोजगार छीनने में अमादा है।जिसके कारण सभी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं ।अब सवाल यह है की
अगर हर बार की तरह पटरी दुकानदारों को उजाड़ा जाना निश्चित था तो पचास रु की रशीद काटकर प्रमाण पत्र में २०२५ तक की वैधता लिखित में देने का क्या औचित्य था! अब हालत यह है की दो दिनों से रिक्शे से एलाउंस कराकर सभी पटरी दुकानदारों को हटने का आदेश दिया गया है। औऱ सभी दुकानदार अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अग्निकांड : बांदा में आग ने लिया विकराल रूप, दस मकान जलकर स्वाहा, दस घंटे में पाया काबू …

Banda : लंगड़ी व्यवस्था, खरीद केंद्रों में 11 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं डंप ! …

रानी झांसी के नाम के सरकारी बदलाव पर उठा सवाल : तलवार ग्वालियर में रखने पर तकरार

ब्लाक प्रमुख अरविंद वाह : मानिकपुर रेलवे स्टेशन में विकास का कमाल।

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र हुये भाऊक : विभाजन विभीषिका पर दे रहे थे भाषण

City News Uttar Pradesh

विकास ठप: जीवन रेखा बनी कच्ची पगडंडी, प्रशासन पर सवाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़