27.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की स्वास्थ्य सेवाओं पर डिप्टी सीएम तल्ख वार्ता: बोले घोषणा को करें सार्थक
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की स्वास्थ्य सेवाओं पर डिप्टी सीएम तल्ख वार्ता: बोले- घोषणा को करें सार्थक

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सुर्खियों में है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार संभाल रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर बांदा मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्थिति और अधूरी घोषणाओं पर कड़ा रुख अपनाया।

विधायक प्रकाश की स्वास्थ्य सेवाओं पर डिप्टी सीएम तल्ख वार्ता: बोले घोषणा को करें सार्थक

विधायक ने दो टूक कहा “डॉक्टर और नर्सों की भर्ती की जो घोषणाएं जनता के बीच की गईं थीं, वह अब तक अधूरी हैं। जनता और मैं, दोनों ही लगातार इंतज़ार कर रहे हैं।” मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुनील कौशिक ने मुझे बताया है की “डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद भर्ती प्रक्रिया के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन फाइल वहीँ लंबित है। जब तक शासन स्तर से अनुमति नहीं मिलती, ‘वाक इन इंटरव्यू’ से भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती।

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि “बांदा मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की भारी कमी से जनता परेशान है। डिप्टी सीएम स्तर से की गई घोषणाएं अगर समय पर पूरी नहीं होतीं, तो यह न सिर्फ जनता बल्कि मेरे लिए भी गहरी चिंता का विषय है। जनता अब ठोस कार्रवाई चाहती है। आश्वासन नहीं।” मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विधायक को भरोसा दिलाया कि “मैंने जो वादा किया है, वह हर हाल में पूरा होगा”। अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े तक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती की घोषणाएं पूरी कर दी जाएंगी। जो अधिकारी इसमें लापरवाही करेगा, उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा में ‘वर्चस्व’ युद्ध: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव, निष्कासन की ‘जंग’ से संगठन में ‘भूचाल’

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग में ‘सेंध’ : सरकारी ‘रिकॉर्ड’ हुए गायब, सिस्टम पर गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम के निर्देश : न होने पाए कोई गड़बड़ी, ईमानदारी से चुनाव कराएं संपन्न …

तालाब में आठ साल के मासूम का शव देख गांव में फैली सनसनी, घर से स्कूल के लिए निकला था बच्चा

City News Uttar Pradesh

बांदा के शिक्षा विभाग में “बम – बम डिगा डिगा “: कृपाल सिंह नें उत्कृष्ट सेवा का बजाया डमरू

City News Uttar Pradesh

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़: पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़