26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : खुरहंड गांव में दहशत, गूंजती है पुलिस बूटों की आवाज,खुलेआम हैं जख्मी विकास के हमलावर !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बदले के जुनून का असर कहें या पुलिस के दबाव का असर अजीत के कथित हत्यारे घर से फरार हैं।परिणाम स्वरूप गोलीबारी में घायल दूसरे पक्ष के विकास सिंह की ओर से तहरीर को लेकर पुलिस का इंतजार आज भी कायम है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर अलग से मुकदमा कायम कर दोषियों के विरुद्घ कार्यवाही की जाएगी। अब सबकी निगाहे इस ओर है कि अस्पताल में भर्ती विकास की ओर से एफआईआई आर के लिये तहरीर देनेंने कौन कब सामने आता है।


आपको बता दें कि गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बीते गुरुवार को दो पक्षों के बीच दिनदहाडे़ हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पूर्व प्रधान बसंती देवी के पुत्र अजीत सिंह की मौत हो गई थी, जबकि उसका चचेरा भाई अभय और दूसरे पक्ष निवर्तमान प्रधान अशोका देवी सिंह के देवर विकास सिंह घायल हो गए। दोनो पक्ष के घायल अलग-अलग अस्पतालां में भर्ती हैं। इस बीच घटना के एक दिन बाद मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने निवर्तमान प्रधान अशोक देवी के पति अनूप सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन गोलीबारी में घायल विकास का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार है। कहा जा रहा है की विकास के कथित हमलावरा सरेआम चहल कदमी कर रहें हैं।


गोलीबारी के बाद से खुरहंड गांव में लगातार सन्नाटा पसरा है। इलाकाई पुलिस कोई भी अनहोनी को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है। गांव में भारी पुलिस फोर्स अब भी तैंनात है। चार इंस्पेक्टर, एसआई एवं दर्जन भर सिपाहियों समेत एक प्लाटून पीएसी लगी है। दोनों पक्षों के घरों पर भी पुलिस का पहरा है।


हत्यारोपियोंं की तलाश में पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी के नेतृत्व में दो पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। लेकिन फिलहाल सभी हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। आरोपियों के घरों में महिलाएं ही शेष हैं। सभी घरों के अंदर दुबकी हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी सियाराम ने बताया कि पुलिस किसी अनहोनी को रोकने के लिए सतर्क है। गांव में गस्त है। आरोपियों के पकड़ने का प्रयास जारी है। दूसरे पक्ष के घायल विकास सिंह की ओर से अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी। मिलने पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त और डीएम साहब गजब हो रहा : पुरातत्व संग्रहालय,वाचनालय की सरकारी करोड़ों की भूमि पर माफियाओ का कब्जा और बिक्री ! …

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बांदा जेल पहुंचीं जज गरिमा सिंह, सीसीटीवी फुटेज लिए, अफसरों और बंदियों के दर्ज हुए बयान

चंद्रशेखर का एलान: भाजपा से मुक्ति लोकतंत्र की लड़ाई, हर गांव में बनायेगें वोट रक्षक दल

City News Uttar Pradesh

‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित।

City News Uttar Pradesh

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हो रहे हैं बेहाल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़