24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ
उत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर चार गुना ज्यादा ओवर लोड झेल रहा है। मशीनों की जांच की क्षमता मात्र 50 सैंपल की है। जबकि रोजाना दो सौ के लगभग मरीज जांच कराने आते हैं। ऐसे में मरीजों को जांच रिपोर्ट एक दिन बाद मिलने की बाध्यता हो गई है। दूर दराज से आने वाले मरीजों की भाग दौड़ बढ़ गई है।

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ
Pathology Center of District Hospital: The burden is four times more than the capacity

जिला अस्पताल में बने ब्लड जांच केंद्र व पैथोलॉजी सेंटर में मलेरिया, टाइफाइड, वायरल, सीबीसी, शुगर, विडाल आदि टेस्ट के लिए मशीन में पहले टेस्ट पास की प्रक्रिया करनी पड़ती है। इसमें ब्लैंकिंग, निडिल रेंस, कंट्रोल पास की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीज के सैंपल की जांच होती है। ताकि जांच रिपोर्ट सही आ सके।

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ
Pathology Center of District Hospital: The burden is four times more than the capacity

इस प्रक्रिया में करीब दो से ढाई घंटे लग जाते हैं। यानी सुबह आठ बजे यदि यह प्रक्रिया शुरू की गई तो जांच शुरू करने में साढ़े दस बज जाते हैं। इसमें 50 ब्लड सैंपल साढ़े दस बजे लगे तो रिपोर्ट आने और फीडिंग आदि करने में दोपहर के एक बज जाते हैं। दूसरी शिफ्ट मशीन में लगाने और रिपोर्ट आने में तीन बज जाते हैं। इससे पहले दो बजे डॉक्टर चले जाते हैं। जिससे अधिकांश को रिपोर्ट के लिए अगले दिन बुलाना पड़ता है। नतीजन 150 मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ‘जल जीवन मिशन’ में लापरवाही पर ‘खफा’ : अधिकारियों पर गिरेगी ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

यूपी में हार के बाद भाजपा बेचैन: चोरी हुए वोटों को तलाशने में जुटी, हार का कारण खोजेगी टास्क फोर्स

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस की नई रणनीति: जमीन से जुड़कर ‘सशक्त संगठन’ खड़ा करने की कवायद तेज

City News Uttar Pradesh

महान देशभक्त व कुशल प्रशासक थे गोविंद बल्लभ पंत : डीएम आनंद …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें गोबर धन योजना की किया समीक्षा, लगेगा प्लांट …

सिमौनी मेले पहुंचे दलजीत,कहा शीघ्र बताऊंगा, किस दल से आऊंगा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़