31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी से लेकर एमपी तक आजम खान के 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी: आजम बोले - मैं तो फकीर आदमी, मेरे यहां क्या मिलेगा
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी से लेकर एमपी तक आजम खान के 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी: आजम बोले – मैं तो फकीर आदमी, मेरे यहां क्या मिलेगा

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम के घर जब आयकर के अधिकारी पहुंचे और उन्हें अपना परिचय दिया। इस पर सपा नेता ने कहा कि मैं तो फकीर आदमी हूं, मेरे यहां आपको क्या मिलेगा। पूरी दुनिया में मेरा सिर्फ एक बैंक खाता है। मैंने चंदा मांगकर यूनिवर्सिटी बनाई है। बच्चों के हाथ में कलम देने का काम किया है। कार्रवाई के वक्त तजीन व अब्दुल्ला घर पर थे।

यूपी से लेकर एमपी तक आजम खान के 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी: आजम बोले - मैं तो फकीर आदमी, मेरे यहां क्या मिलेगा
ED raids on 30 locations of Azam Khan from UP to MP: Azam said – I am a fakir man, what will you get here?

कार्रवाई के दौरान आजम की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आराम करने जा रहे हैं उनको जो भी जांच करना हैं वो कर लें। तजीन की तबीयत भी पहले से खराब चल रही है। आजम के आराम करने चले जाने की वजह से जांच तेजी से नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी लखनऊ, मेरठ, रामपुर और गाजियाबाद समेत आजम खान के 30 ठिकानों पर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। सपा विधायक नसीर खां और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सलीम कासिम के घर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है। ये दोनों नेता भी ट्रस्ट के सदस्य हैं।

यूपी से लेकर एमपी तक आजम खान के 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी: आजम बोले - मैं तो फकीर आदमी, मेरे यहां क्या मिलेगा
ED raids on 30 locations of Azam Khan from UP to MP: Azam said – I am a fakir man, what will you get here?

सीतापुर के रीजेंसी स्कूल में आयकर व‍िभाग की टीम छापेमारी कर रही है। विभाग के स्थानीय कर्मचारी-अधिकारियों को छापेमारी की जानकारी नहीं है। इस छापेमारी के बाद रीजेंसी स्कूल और अल जौहर ट्रस्ट के बीच कोई कनेक्‍शन होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि अल जौहर ट्रस्ट का लोगो यहीं डिजाइन हुआ था। आजम खान के खिलाफ साल 2019 में जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीनें कब्जाने के 30 मुकदमे दर्ज हुए थे। तब प्रशासन ने उन्हें भूमाफिया घोषित कर दिया था। ईडी ने भी आजम खां के खिलाफ केस दर्ज किया था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नृशंस हत्या : पड़ोसी को काटने के बाद आरोपी, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाने, पत्नी पर था वशीकरण का शक …

झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Banda : डीएम पौध रोपण कराने में रहे सतर्क, पौध रोपण में हो चुका है अरबों का खेल ! …

City News Uttar Pradesh

बांबेश्वर पर्वत पर मस्जिद को लेकर विहिप का विरोध: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

पुलिस का चेकिंग अभियान : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की सीमाओं में टीमें कर रहीं वाहनों की सघन जांच

City News Uttar Pradesh

विधान सभा तिंदवारी में सपा ‘टिकट’ पर अशोक का पलड़ा भारी ? विशंभर निषाद क्यों हुये कमजोर ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़