City News Uttar Pradesh
राजनीति : बिना दूल्हे की बारात है I.N.D.I.A, योगी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विपक्षी गठबंधन पर हमला, एक-दूसरे के खून का प्यासा भी बताया
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनीति : बिना दूल्हे की बारात है I.N.D.I.A, योगी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विपक्षी गठबंधन पर हमला, एक-दूसरे के खून का प्यासा भी बताया

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में निषाद पार्टी (Nishad Party) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) के मत्स्य पालकों के शिक्षण-प्रशिक्षण और निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान संजय निषाद मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी एकता पर कटाक्ष करते हुए इंडिया गठबंधन को बिना दूल्हे की बारात बताया। उन्होंने दावा किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हम जीतेंगे, विपक्ष एक सीट जीतने से उत्साहित न हो, क्योंकि देश का चुनाव राष्ट्रवाद पर होता है, नेतृत्व पर होता है, उम्मीद पर होता है।

राजनीति : बिना दूल्हे की बारात है I.N.D.I.A, योगी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का विपक्षी गठबंधन पर हमला, एक-दूसरे के खून का प्यासा भी बताया
Politics: I.N.D.I.A is a wedding procession without a groom, Yogi’s cabinet minister Sanjay Nishad attacks the opposition alliance, also calls them thirsty for each other’s blood.

संजय निषाद ने कहा कि विपक्ष के लोगों के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी कहते थे कि हम लोगों को 100 रुपये भेजते हैं तो 85 रुपये बीच में खा जाते हैं। वहीं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे किसानों के खाते में पैसा पहुंचते हैं। हम 39 पार्टियों ने तय किया है कि मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और देश को अर्थव्यवस्था में तीसरे नंबर पर लाएंगे और आज हम सौभाग्यशाली हैं. उन्होंने जी20 समिट पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम जी20 का नेतृत्व कर रहे हैं।

add
– दारा सिंह चौहान पर फोड़ा घोसी में हार का ठीकरा

इसके अलावा मंत्री ने घोसी उपचुनाव में हुई हार का ठीकरा बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फोड़ते हुए कहा कि उपचुनाव की जिम्मेदारी वहां के प्रत्याशी की होती है। इससे कोई सरकार बनने या बिगड़ने की बात नहीं होती, वैसे भी सपा की सीट थी, जिसे हम लेने में नाकाम रहे। पहले सपा अकेले लड़कर जीती थी, इस बार दो-तीन लोगों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। एक तरह से यह हमारी जीत ही कही जाएगी. इंडिया गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जनता शाइनिंग अथॉरिटी होती है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शंकर सिंह की आरटीओ पद पर ‘पदोन्नति’: साहित्य, सेवा और समर्पण की बने ‘मिसाल’

Banda- साढ़े पांच माह से बंधक युवती से दुष्कर्म, पुलिस ऩे अंततः कराया मुक्त…

मेडिकल कालेज स्टाफ नर्सों की कमी से बेहाल : स्वास्थ मंत्री नहीं दे रहे हैं ध्यान !

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका के भाजपा टिकटार्थी : धनबली महिलायें दिखा रही दम-खम !

City News Uttar Pradesh

यूपी के मदरसों में विदेशी फंडिंग: चार हजार से ज्यादा मदरसों की एसआईटी करेगी जांच, देश विरोधी गतिविधियों का संदेह

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 50 फीसदी हुआ पूरा …

ब्रेकिंग न्यूज़