City News Uttar Pradesh
रहस्यमयी मौत से सनसनी: 20 दिन पहले बनी 'मां' की नाले में मिली लाश, सवालों में घिरा 'सच' ?
उत्तर प्रदेश

रहस्यमयी मौत से सनसनी: 20 दिन पहले बनी ‘मां’ की नाले में मिली लाश, सवालों में घिरा ‘सच’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। 22 वर्षीय नवविवाहिता कल्लो बानो का शव गांव के बाहर नाले के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका ने महज 20 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। बिसंडा थाना क्षेत्र के परसेटा गांव में परिजनों के अनुसार 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे कल्लो बानो अपने घर में सोई थीं। देर रात लगभग 1 बजे जब परिवार के लोगों ने देखा तो वह कमरे में नहीं थीं। आनन-फानन में तलाश शुरू हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

रहस्यमयी मौत से सनसनी: 20 दिन पहले बनी 'मां' की नाले में मिली लाश, सवालों में घिरा 'सच' ?

रविवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने नाले के पास महिला का शव पड़ा देखा और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कल्लो बानो के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना ने कई प्रश्न खड़े कर दिए हैं, क्या यह आत्महत्या है या फिर सुनियोजित हत्या ? आधी रात को घर से बाहर निकलने की वजह क्या थी ? क्या किसी ने बहला-फुसलाकर बाहर बुलाया ? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक की संदिग्ध हालात में मौत: पेड़ पर लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

नाबालिग की मौत पर सियासी भूचाल:पुलिसिया बर्बरता पर उठे सवाल, जनाक्रोश की लपटें तेज

City News Uttar Pradesh

दबंगों का शादी वाले घर में तांडव: दुल्हन के परिवार पर बरसाए पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, फेसबुक पर दोस्ती कर बढ़ाया था मेलजोल …

City News Uttar Pradesh

परिषदीय विद्यालय के बच्चे ढो रहे पानी, वीडियो वायरल: बीएसए बोले- जांच कर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

“घर में नहीं हैं दानें, अम्मां चली भुजाने” की कहावत: नवंबर से धान खरीद हेतु प्रशासनिक तैयारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़