City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

COVID-19 in UP : उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट 86 प्रतिशत बढ़ा, 24 घंटे में कोरोना के 17,775 मामले, 286 की मौत …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के सेंकेंड स्ट्रेन के चरम पर आने के दौरान उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का बेहद ही कारगर असर रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इसके साथ ही रोज टीम-9 के साथ कोरोना की समीक्षा बैठक और स्थलीय निरीक्षण के कारण सरकारी मशीनरी भी मिशन मोड पर आ गई और अब प्रदेश में रिकवरी रेट 86 प्रतिशत बढ़ गया है।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे की जो रिपोर्ट आई है, उसके अनुसार बीते 24 घंटे में 17775 नए संक्रमित केस मिले हैं। इस दौरान 286 की मौत भी हो गई है। प्रदेश में इस दौरान 19425 लोग कोरोना संक्रमण की गिरफ्त से बाहर भी आए हैं। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस दो लाख 4658 हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश में रिकवरी रेट अब बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में बीते दो दिन से नए संक्रमितों की संख्या में भले ही कुछ कमी आ रही है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बीते 24 घंटों में 281 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से दम तोड़ा है, जबकि अब तक कुल 16,646 मौतें हुई हैं।


नए संक्रमित केस में कमी, मौतों की संख्या में बढ़ोतरी: कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर बेहद ही घातक है। इसमें मृतकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। राजधानी लखनऊ में भले ही नए संक्रमित मिलने के मामले में 900 की कमी आ गई है, लेकिन बीते 24 घंटे में 35 लोगों ने दम तोड़ा है। लखनऊ में अब एक्टिव केस 16117 हैं जबकि कुल 2194 की मौत हो चुनी है। लखनऊ में आज 856 नए संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक नए संक्रमित 1070 मेरठ में मिले हैं। यहां पर 15 लोगों की मौत हुई है। कानपुर नगर में 288 नए केस मिले जबकि 16 ने दम तोड़ा। गौतमबुद्धनगर में 747 केस मिले और 11 की मृत्यु हो गई। झांसी में 354 नए संक्रमित मिले तो दस की मौत हो गई। मुरादाबाद में 504 नए केस मिले हैं तो यहां छह का निधन हो गया। गोरखपुर में 775 और वाराणसी में 772 नए संक्रमित मिले हैं। गोरखपुर में नौ और वाराणसी में छह की मौत हुई है। प्रयागराज में 240 नए संक्रमित मिले हैं, यहां पर पांच लोगों ने दम तोड़ा है।


महोबा में तो मामला बेहद ही विचित्र है। यहां पर आठ नए संक्रमित मिले हैं तो दस लोगों ने जान गंवा दी है। इसी तरह से बहराइच में 109 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 12 लोगों का निधन हो गया है। गाजीपुर में दस लोगों ने दम तोड़ा है जबकि यहां पर 364 नए संक्रमित केस मिले हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेटे के कत्ल में 18 साल जेल में पिता ने काटी सजा, छूटकर बाहर आया तो वृद्ध ने गोली मार खुद को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

सपा ने हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी की संसदीय सीट से अजेद्र सिंह राजपूत प्रत्याशी बनाया

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंत्री से हाई-लेवल मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

City News Uttar Pradesh

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपी जेई के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल किया आरोप पत्र, वर्ष 2020 से जेल में बंद है सिंचाई विभाग का जेई

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे “बाबा साहब” के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

ब्रेकिंग न्यूज़