
- शरद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड की ‘सियासत’ में यदि किसी ‘जनप्रतिनिधि ने धर्म, संस्कार, सेवा और राजनीति’ को एक ‘सूत्र में पिरोकर’ जनता के ‘दिलों में स्थायी स्थान’ बनाया है, तो वह नाम है बांदा ‘सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी’।

वे आज केवल ‘एक विधायक नहीं, बल्कि जनआस्था, विश्वास और जनप्रियता का जीवंत प्रतीक’ बन चुके हैं। जिले में उनकी लोकप्रियता किसी राजनीतिक उपलब्धि भर का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों से जनसेवा, सांस्कृतिक चेतना और धार्मिक आचरण से अर्जित वह पूंजी है, जो हर वर्ग को स्वतःआकर्षित करती है।

कहा जाता है “चल पड़े जिधर भी एक पग,चले पड़े कोटि पग उसी ओर,पड़ गई जिधर भी एक दृष्टि,गड़ गए कोटि दृग उसी ओर।” यह पंक्तियां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के ‘व्यक्तित्व और जनसमर्थन’ पर ‘सटीक’ बैठती हैं।

उनकी उपस्थिति मात्र से वातावरण में विश्वास, अपनत्व का ‘भाव’ जगा देती हैं। यही कारण है कि वे राजनीति में ‘लोकप्रियता की पराकाष्ठा’ को ‘पार’ करते नजर आते हैं।

इस जनप्रियता और धार्मिक चेतना पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी ने मानो सार्वजनिक मुहर लगा दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा “बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी के यहां धर्म केवल कहा नहीं जाता,उसे जिया जाता है”।

ऐसी मिसाल पूरे बुंदेलखंड में किसी राजनीतिक व्यक्ति में नहीं है। यह वक्तव्य न केवल प्रकाश द्विवेदी की छवि को नई ऊंचाई देता है, बल्कि यह भी रेखांकित करता है कि वे राजनीति में धर्म और मर्यादा के दुर्लभ उदाहरण हैं।

आज जब राजनीति में विश्वास का संकट गहराता जा रहा है, ऐसे समय में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी राजनीति में नैतिकता, आस्था और लोकसेवा का संतुलित स्वरूप प्रस्तुत करते हैं।

बांदा ही नहीं, बल्कि समूचे बुंदेलखंड में वे उस राजनीति की पहचान बनते जा रहे हैं, जहां ‘सत्ता’ से पहले ‘संस्कार’ और ‘पद’ से पहले ‘जनसेवा’ को ‘महत्व’ दिया जाता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
