City News Uttar Pradesh
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh said, strict action will be taken on the laxity in the 100-day roadmap
उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार 2.0 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाया 100 दिन का एक्शन प्लान, योजनाओं को दस सेक्टर में बांटकर अब होगा काम, जिलों के दौरे पर भी निकलेंगे सीएम

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश में नंबर एक बनाने का संकल्प लेकर दोबारा सत्ता में आई योगी सरकार ने मिशन मोड पर काम शुरू कर दिया है। सरकार अगले सौ दिन का रोडमैप बना रही है। इसके लिए तय किया है कि विभिन्न विभाग और उनकी योजनाओं को कुल दस सेक्टरों में बांटकर काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस संबंध में बुलाई गई सभी विभागों की महत्वपूर्ण बैठक में फौरी तौर पर खाका खींच चुके मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने प्रस्तुतीकरण किया। अब 13 से 20 अप्रैल तक सीएम योगी अलग-अलग विभागों की सौ दिन की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण देखेंगे।

यूपी सरकार 2.0 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनाया 100 दिन का एक्शन प्लान, दस सेक्टर में योजनाओं को बांटकर अब होगा काम
UP Government 2.0: Chief Minister Yogi Adityanath made a 100-day action plan, now work will be done by dividing the schemes into ten sectors

यूपी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दे दिया था कि सरकार सौ दिन, छह माह और प्रति वर्ष के लक्ष्य तय कर पांच वर्ष काम करेगी। इसके लिए सौ दिन की कार्ययोजना सभी विभाग बना लें। कई दिन से मंत्री और अफसर इसकी तैयारी में जुटे हैं। तैयारियों का जायजा लेकर दिशा-निर्देश देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकभवन स्थित अपने कार्यालय सभागार में सभी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में मंत्रियों सहित अधिकारी अब तक अपने स्तर से की गई तैयारियों का ब्योरा लेकर पहुंचे। मुख्य सचिव ने सौ दिन के लिए समग्र कार्ययोजना का खाका बैठक में प्रस्तुत किया। उसे देखने के बाद सीएम योगी ने निर्देश दिया कि विकास के दृष्टिकोण से दस सेक्टर बना लिए जाएं। मसलन, अवस्थापना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली आदि में विभिन्न विभागों की योजनाओं को शामिल किया जाए।
उन पर आपसी समन्वय के साथ विभाग कैसे काम कर सकते हैं, इसकी कार्ययोजना बनाएं। वर्तमान में जो भी अच्छी योजनाएं चल रही हैं, उनका उल्लेख करते हुए उन्हें और गति दी जाए। उन्होंने जोर दिया कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था, उसके सभी बिंदु इस कार्ययोजना में समाहित होने चाहिए।
सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव आधे विभागों की रूपरेखा ही बता पाए थे कि समय काफी हो गया। इस पर निर्णय किया गया कि सभी विभाग अपनी तैयारी अच्छे से कर लें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 से 20 अप्रैल तक अलग-अलग विभागों का प्रस्तुतीकरण देखेंगे।

जिलों के दौरे पर भी निकलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

13 से 20 अप्रैल तक की अवधि निर्धारित करने के पीछे यह भी तर्क दिया जा रहा है कि विधान परिषद (स्थानीय निकाय) चुनाव की वजह से अभी मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाना है। 12 अप्रैल को चुनाव के परिणाम घोषित हो जाएंगे। उसके बाद सौ दिन की कार्ययोजना पर विभागवार काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री जिलों के दौरों पर भी निकलेंगे। उसके पहले सभी जिलों के प्रभारी मंत्री और नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाने हैं। सौ दिन की कार्ययोजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों की निगरानी का जिम्मा भी प्रभारी मंत्री और नोडल अधिकारियों का होगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : कलयुग में ‘राम वन’ कराएगा ‘त्रेतायुग’ की अनुभूति ! …

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : शिकायतें निपटाने में न हो देर …

City News Uttar Pradesh

कालिंजर किला बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का ‘मेगा टूरिस्ट’ हब: डीएम रीभा द्वारा ‘रोडमैप’ तैयार

City News Uttar Pradesh

मोहन भागवत समेत RSS के कई दिग्गज चित्रकूट पहुंचे, यूपी चुनाव पर बनेगी रणनीति ! …

डीएम नगेंद्र की अग्नि परीक्षा: सुशासन सप्ताह कितना होगा कामयाब

City News Uttar Pradesh

शबरी जल प्रपात यूपी में बना विवाद: तुलसी नाम देनें से आदिवासियों का हृदय ज्वाला मुखी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़