City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का '24 घंटे का अल्टीमेटम': जनता की एक भी शिकायत बाकी रही तो खैर नहीं
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मंत्री रामकेश का ’24 घंटे का अल्टीमेटम’: जनता की एक भी शिकायत बाकी रही तो खैर नहीं

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आंधी-तूफान से कराह रहे चिल्ला गांव में राहत की उम्मीद जगी जब खुद जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद डाक बंगले पहुंच गए। मंत्री निषाद ने कुर्सी पर बैठते ही पहला काम किया,विद्युत विभाग, जल विभाग और ग्राम पंचायत के अफसरों को तलब। दूसरा काम किया, जनता की फरियाद सुनी। तीसरा और सबसे सख्त काम किया, 24 घंटे का अल्टीमेटम ठोक दिया।

मंत्री रामकेश का '24 घंटे का अल्टीमेटम': जनता की एक भी शिकायत बाकी रही तो खैर नहींमंत्री रामकेश निषाद ने अफसरों से साफ कहा कि आंधी से टूटे खंभे खड़े करो, फुंके ट्रांसफार्मर बदलो, बंद नल खोलो। 24 घंटे में सब कुछ दुरुस्त चाहिए। “आम आदमी गर्मी और अंधेरे में तड़प रहा है,और तुम फाइलें टटोल” रहे हो। यह नहीं चलेगा। मंत्री निषाद ने चेताया कि 24 घंटे बाद अगर एक भी शिकायत मिली तो जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई भी।

मंत्री रामकेश का '24 घंटे का अल्टीमेटम': जनता की एक भी शिकायत बाकी रही तो खैर नहींचिल्ला डाक बंगले में मंत्री निषाद ने खुद एक ग्रामीण की बात सुनी। किसी के घर की छत उड़ी थी, किसी के खेत में पेड़ गिरा था, कहीं पूरा मोहल्ला अंधेरे में था। मंत्री निषाद ने भरोसा दिया कि सरकार जनता के साथ खड़ी है। तबाही का दर्द मैं समझता हूं। राहत में एक मिनट की देरी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री रामकेश का '24 घंटे का अल्टीमेटम': जनता की एक भी शिकायत बाकी रही तो खैर नहींमंत्री निषाद के साथ मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, ग्राम प्रधान रामकिशन निषाद, मंडल प्रभारी अमित निगम, सोशल मीडिया प्रभारी शिवराम कश्यप, मीडिया प्रभारी एस.पी. निषाद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंत्री निषाद ने संगठन को भी निर्देश दिए कि गांव गांव जाकर नुकसान का आकलन करें और पीड़ितों की मदद करें। आंधी ने बाँदा को हिलाया जरूर, पर मंत्री रामकेश निषाद के दौरे ने “अफसरशाही को दौड़ा” दिया है। अब सबकी निगाहें घड़ी पर हैं। देखना है कि मंत्री निषाद का 24 घंटे वाला फरमान जमीन पर कितनी बिजली गिराता है या फिर सिर्फ कागजों में ही करंट दौड़ता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम साहब होशियार: बांदा की बेसिक शिक्षा ‘लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर’ ? विभाग का ‘नीरो’ बजा रहे ‘चैन की वंशी’ !

City News Uttar Pradesh

यूपी सरकार पर कोरोना से मौत के आंकड़े छुपाने का आरोप, प्रियंका गांधी ने न्यायिक जांच की उठाई मांग …

बांदा में ‘बेटियों’ की ‘शिक्षा को पंख’: दो नए स्कूल शुरू, आठ सौ छात्राओं को मिलेगा आवासीय लाभ

City News Uttar Pradesh Desk

अवैध मछली व मांस की दुकानों में एसडीएम ने लगवाए ताले, खुली तो होगी कार्रवाई

मंत्री रामकेश चुनावी स्टार प्रचारक के रोल में : हमीरपुर एवं बांदा लोकसभा में गर्मा दिया चुनाव

City News Uttar Pradesh

बांदा निकाय चुनाव : भाजपा ने बांदा से मालती बासु एवं अतर्रा से संगीता को बनाया उम्मीदवार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़