City News Uttar Pradesh
बांदा की "कोलावल रायपुर खदान" में अवैध खनन का "कोलाहल" योगी का खौफ दरकिनार !
उत्तर प्रदेश

बांदा की “कोलावल रायपुर खदान” में अवैध खनन का “कोलाहल” योगी का खौफ दरकिनार !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ज़िले के कोलावल रायपुर बालू खदान में मानसून सक्रिय होने के पहले अवैध खनन का “कोलाहल चरमोत्कर्ष” पर पहुंच गया है, पर प्रशासन चैन की वंशी बजा रहा है। मुख्य मंत्री योगी के अवैध खनन रोकने के आदेश यहां बालू माफियाओं के सामने नतमस्तक से लगते हैं ! प्रशासनिक अमला बालू माफियाओं का “टुकड़ खोर” के नाम से “बदनाम” हो रहा हैं,आश्चर्य यह कि इन आरोपों को नजर अंदाज कर “फिर भी चैन की वंशी” ! “वाह भाई वाह”,“कुछ न कुछ तो तो दाल में काला है” ?

बांदा की "कोलावल रायपुर खदान" में अवैध खनन का "कोलाहल" योगी का खौफ दरकिनार !
Illegal mining in Banda’s “Kolaval Raipur Mine” bypasses the fear of Yogi.

नरैनी तहसील की कोलावल रायपुर खदान में खनन क्षेत्र से हटकर जिस प्रकार भारी -भरकम मशीनों से खनन हो रहा है उससे तो लगता है कि “दाल में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी की पूरी दाल ही काली है” ?

बांदा की "कोलावल रायपुर खदान" में अवैध खनन का "कोलाहल" योगी का खौफ दरकिनार !
Illegal mining in Banda’s “Kolaval Raipur Mine” bypasses the fear of Yogi.

खदान में नियमों का उल्लंघन करके बालू का खनन चल रहा है। एनजीटी के आदेश अनुसार खदानों में भरी मशीनों से खनन नहीं होगा। उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने 5 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल वाले खनन क्षत्रों पर खनन की रोक लगा रखी है। कोलावल रायरपुर खदान में बालू खनन सारे नियमों के विपरीत अवैध रूप से चल रहा है !

बांदा की "कोलावल रायपुर खदान" में अवैध खनन का "कोलाहल" योगी का खौफ दरकिनार !
Illegal mining in Banda’s “Kolaval Raipur Mine” bypasses the fear of Yogi.

ग्रामीण खामोशी से इशारे -इशारे में बताते है कि बालू के इस खदान का जो मालिक है उसकी पकड़ लेखपाल से लेकर राज्य पाल तक है। अक्सर उसकी बैठकें और पार्टी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ होती रहती हैं , जिसके चलते मुख्य मंत्री के सख्त आदेश नजर अंदाज कर दिये गये हैं ?

जिम्मेदार प्रशासन एक भोजपुरी कहावत “चूंहका -चूंहका बाबाजी” यानी काटो “मलाई” में मद मस्त हैं। राजस्व को रोजाना लगभग दस लाख के राजस्व को चूना लग रहा हैं। ओवरलोड परिवहन पर कोई रोक नजर नहीं आती। सबके दाम और काम बंधे हुये हैं ?

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो हंसो का जोड़ा बिछुड़नें से सनसनी : डीडीसी सदस्य श्वेता सिंह की संदिग्ध आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

शजर उद्योग को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जनपद के शिल्पियों की आर्थिक उन्नति के खुले द्वार

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का भईया दूज को धमाल : अधिकारियों पर किया “वार” …

City News Uttar Pradesh

Banda- पति ने पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर पत्नी की गर्दन काटी, पत्नी का सर लेकर पति पहुंचा कोतवाली…

सदर विधायक प्रकाश नें बांदा विकास की सुनाई गाथा : मीडिया कर्मी हो गये निरुत्तर !

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल शक्ति मंत्री रामकेश के सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश, कहा- हेड से टेल तक पहुंचाएं पानी

ब्रेकिंग न्यूज़