- विनोद मिश्रा
बांदा। पति -पत्नी के रूप में दो हंसो के जोड़े में चर्चित दीपक सिंह की पत्नी जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह नें संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायका पक्ष इस घटना को हत्या की संज्ञा दें रहा हैं। पति दीपक सिंह फरार हैं। पुलिस जांच में जुट गई हैं।

श्वेता सिंह और उनके पति दीपक सिंह कीसोशल मीडिया में बहुतायत में जारी पोस्टें उनमें आपसी दाम्पत्य जीवन की खुशहाली को दो हंसो के जोड़े की भांति दर्शाती थीं।

अब श्वेता की आत्म हत्या और उनके पति का मौके से गायब रहना शहर में तरह -तरह की चर्चाओं का केंद्र बन गया हैं। श्वेता सिंह जिले की तिंदवारी क्षेत्र से वार्ड नंबर 12 से भाजपा से जिला पंचायत सदस्य एंव पार्टी की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री थीं।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी रविंद्र सिंह राजावत शहर के इंदिरा नगर उनके आवास पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। मायका पक्ष नें इसे हत्या बताया हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें बताया की काफी समय से पति- पत्नी में विवाद चल रहा था। और घटना के दिन भी उन दोनों में झगड़ा हुआ। श्वेता सिंह का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। रिपोर्ट दर्ज कर पोस्ट मार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की विवेचना करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
