- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें चौपाल लगाई।क्षेत्र में विकास की बहार के साथ गुणवत्ता एवं मानकों का पालन पर जोर से कार्यदाई संस्थाये एवं ठेकेदार परेशान और बेजार नजर आये।

बिसंडा मण्डल के ग्राम तिन्दुही, रहुसत, चटसरा, बछेही आदि ग्रामों का दौरा कर सदर विधायक नें विकास कार्याे का निरीक्षण किया। जनचैपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये।

विधायक नें ग्रामवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण योजना की जानकारी दी। आश्वस्त किया कि उनकी विधानसभा मे विकास कार्य आगे भी इसी तरह चलते रहेंगें। विकासकार्यो की प्राथमिकता जनता की मांग के अनुरुप रहेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय, विसण्डा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, विसण्डा मण्डल महामंत्री राम ललन द्विवेदी , भाजपा नेता राजेश सिंह रामभक्त, विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह l सहित ग्रामप्रधान, कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
