
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। दशहरा पर्व पर जब पूरे देश में “अहंकारी रावण का दहन” हो रहा था, तब मानिकपुर विधानसभा में भी “सियासी रावण दहन” की “जबरदस्त गूंज” सुनाई दी।
पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का “दशहरा मिलन समारोह” इस बार “सिर्फ मिलन नहीं, बल्कि जन-आक्रोश और जन आदेश” सा बन गया, इस भव्यता ने “सीधे तौर” पर बता दिया कि मानिकपुर में “असली राम कौन है और अहंकार में डूबा रावण कौन” ?
पूर्व विधायक आनंद शुक्ला से दशहरा मिलने के लिये “जनसैलाब की ललक एवं उत्त्साह” नें उनकी लोकप्रियता का प्रमाण नहीं, बल्कि जनता द्वारा दिया गया “राम-तिलक सा भाव” था। “हर गांव, हर गली” से आए लोगों ने साबित कर दिया कि मानिकपुर का दिल आज भी “आनंद शुक्ला” के साथ “धड़कता” है। यह भीड़ नहीं, विधायक अविनाश द्विवेदी के “कथित दंभ, अहंकार और विनाशकारी राजनीति” के खिलाफ “जन-समुद्र” था।
क्षेत्र में इस दशहरे पर एक ही चर्चा रही कि विधायक अविनाश द्विवेदी की नींद उड़ गई है ? लोगों के “नजरिये” को “सच मानें” तो मानिकपुर की जनता ने इस “दशहरे पर साफ संदेश” दे दिया है। विधायक अविनाश द्विवेदी के अंदर जो रावण रूपी अहंकार पनप रहा था ? उसका आनंद शुक्ला रूपी राम ने सरेआम विनाश कर दिया है।
जनता का कहना है कि यह तो सिर्फ रावण के अहंकार के विनाश की शुरुआत है। दशहरे पर दंभ जला है, अब कुछ ही महीनों में मानिकपुर की जनता आनंद शुक्ला के नेतृत्व में “अविनाश द्विवेदी को राजनीति से पूर्ण मोक्ष” प्रदान कर मानिकपुर में “विकास के सच्चे रामराज्य” की वापसी कराएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
