- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा हैं की प्रदेश में 52 फीसदी पिछड़ी आबादी है। हर एक समाज बीजेपी के साथ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी के साथ है। ओबीसी मोर्चा तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम की कुर्सी पर बैठाएगा।

जल शक्ति राज्य मंत्री अपने विधान सभा क्षेत्र के तिंदवारी ब्लाक परिसर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सामाजिक महा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
कहा की ओबीसी के लिए जितना काम मोदी सरकार में हुआ है, उसे पहले कभी भी नहीं हुआ। ‘मोदी सरकार में ही पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन’ हुआ।

मंत्री रामकेश नें कहा की पिछड़ा मोर्चा लगातार केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचा रहा है। सब लोग समझ गए हैं कि 9 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने बिना रुके-थके लगातार काम कर भारत को विकास की दिशा में आगे ले गए।
किसानों की जिंदगी में खुशहाली आई।दुनिया में भारत की गरिमा बढ़ी।जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटी। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि गठबंधन हो या महागठबंधन अब देश की जनता मोदी के साथ चलना चाहती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
