27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी जज के सामने गिड़गिड़ाया: बोला- साहब मैं बीमार हूं, यहां नहीं हो पा रहा इलाज
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी जज के सामने गिड़गिड़ाया: बोला- साहब मैं बीमार हूं, यहां नहीं हो पा रहा इलाज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाराबंकी जिले की कोर्ट में पेश हुआ। पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने जज से कहा कि साहब मैं बीमार हूं। यहां पर मेरा सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। साहब मेरे समुचित इलाज का आदेश कर दिया जाए। मुख्तार अंसारी की इस फरियाद पर जज ने कहा कि प्रार्थना पत्र आते ही उस पर कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होनी है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी जज के सामने गिड़गिड़ाया: बोला- साहब मैं बीमार हूं, यहां नहीं हो पा रहा इलाज
Bahubali Mukhtar Ansari pleaded in front of the judge: Said- Sir, I am sick, treatment is not available here.

बता दें कि बाराबंकी के एमपी/एमएलए विशेष सत्र न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव की कोर्ट में बाहुबली मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर मामले में ट्रायल की पेशी हुई। इस दौरान बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य जफर उर्फ चंदा को संत कबीर नगर जेल से और गाजीपुर जेल से अफरोज उर्फ चुन्नू को वीडियो कॉफ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया गया।

इस दौरान मुख्तार अंसारी ने जज से कहा कि वह बीमार हैं। यहां पर उनका सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। कृपया समुचित इलाज का आदेश दिया जाए। मुख्तार अंसारी की इस मांग पर जज ने कहा कि प्रार्थना पत्र आते ही कार्रवाई की जाएगी। मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि मुख्तार अंसारी की तबीयत ठीक नहीं है। इसको लेकर उन्होंने जज से कहा कि समुचित इलाज का आदेश कर दिया जाए। जिस पर जज ने कहा की प्रार्थना पत्र आते ही उस पर कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होनी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती नें सफाई कर्मियों को कहा योद्धा: दीपावली पर दिया उपहार

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह नाराज : शहर की जनता हो जाये होशियार

बच्चे लगा रहे स्कूलों में झाड़ू: शिक्षक फरमा रहे आराम, योगी सरकार की मंशा को लग रहा पलीता

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार एक से 15 सितंबर तक मनाएगी स्वच्छता पखवाड़ा : बच्चों को किया जाएगा प्रेरित

बिन ब्याही युवती बनी मां, नवजात की मौत: आरोप -भावी दामाद बच्ची का पिता !

City News Uttar Pradesh

विश्व कप की टीम के लिए यूपी के इन दो खिलाड़ियों का हुआ चयन, बिखेरेंगे जलवा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़