24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में दूसरे दिन भी मकर संक्रांति की धूम: नदी में किया स्नान एवं घूमा मेला
उत्तर प्रदेश

बांदा में दूसरे दिन भी मकर संक्रांति की धूम: नदी में किया स्नान एवं घूमा मेला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा में मकर संक्रांति की दूसरे दिन भी धूम रही। केन नदी में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ लोगों ने यह पर्व रविवार को ही मना लिया था, पर अधिकतर लोगों ने सोमवार को पर्व की रस्में अदा कीं। मंदिरों व शिवालयों में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और जलाभिषेक कर पूजा की।

बांदा में दूसरे दिन भी मकर संक्रांति की धूम: नदी में किया स्नान एवं घूमा मेलाभीषण ठंड के बाद भी नदी और भूरागढ़ दुर्ग में लगने वाला मेला भीड़ से खचाखच रहा। भूरागढ़ दुर्ग का नजारा देखने वालों की भी खासी भीड़ रही। धूप निकलने के बाद मेला और परवान चढ़ा और देर शाम तक रहा।

बांदा में दूसरे दिन भी मकर संक्रांति की धूम: नदी में किया स्नान एवं घूमा मेलासुबह केन नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद लोगों ने खिचड़ी आदि दान की। तमाम लोगों ने नदी में नाव से सैर सपाटा किया। श्रद्धालुओं ने नटबली समाधि के दर्शन किए। आसपास लगे झूलों का बच्चों ने जमकर लुत्फ लिया। मेला सा नजारा रहा।

बांदा में दूसरे दिन भी मकर संक्रांति की धूम: नदी में किया स्नान एवं घूमा मेला

उधर, महेश्वरी देवी, बांबेश्वर, काली देवी आदि प्रमुख मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ रही। जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। खिचड़ी का दान भी किया। तमाम श्रद्धालुओं ने मंदिरों के बाहर बैठे गरीबों व असहायों को खिचड़ी के साथ अन्य दान भी दिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माघ मेला में परिवहन व्यवस्था: चित्रकूट मंडल में निगम नें कर दी बल्ले -बल्ले

बांदा में भीषण सड़क हादसा: टॉली बेकाबू होकर पलटी, दो बच्चों की मौत, 11 लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

एक्शन में अंकित बासू: बोले ‘बारिश’ से पहले ‘नाला’ नहीं बना तो ‘अफसरों की खैर नहीं’ !

City News Uttar Pradesh Desk

सुप्रीम कोर्ट में निकाय चुनाव पर सुनवाई चार जनवरी को : बांदा में भी धड़कनें हुई तेज

भाजपा के आंतरिक ‘सर्वे’ में बड़ा खुलासा:100 विधायकों पर ‘लटकी’ तलवार, 67 सीटें कमजोर

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा ओला प्रभावित गांवों का निरीक्षण: सर्वे एवं मुआजा के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़