City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की सीएम योगी से 'मुलाकात': बुंदेलखंड के 'विकास' की 'धुरी' बनेगा बांदा
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से ‘मुलाकात’: बुंदेलखंड के ‘विकास’ की ‘धुरी’ बनेगा बांदा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा के विकास को लेकर ‘एक अहम और दूरगामी पहल’ के तहत विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। इस दौरान ‘जिले के समग्र विकास’ को लेकर ‘विस्तृत और ठोस चर्चा’ की।

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से 'मुलाकात': बुंदेलखंड के 'विकास' की 'धुरी' बनेगा बांदा

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद की वर्तमान परिस्थितियों, विकास की चुनौतियों और भविष्य की आवश्यकताओं का गहन विश्लेषण रखते हुए कहा कि, बांदा अब केवल एक जिला नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के विकास का प्रवेश द्वार बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने सड़क, बिजली, पानी, सीवर, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय विस्तार, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रमवार प्रस्तुतीकरण किया।

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से 'मुलाकात': बुंदेलखंड के 'विकास' की 'धुरी' बनेगा बांदा

बैठक में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधारभूत ढांचे के विकास, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार, बस अड्डा, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और शहरी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही ग्रामीण अंचलों में सड़क निर्माण, पेयजल योजना, स्वास्थ्य केंद्रों की मजबूती और किसानों से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता भी सामने रखी।

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से 'मुलाकात': बुंदेलखंड के 'विकास' की 'धुरी' बनेगा बांदा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुनते हुए स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक जिले का संतुलित और समग्र विकास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बांदा के विकास से जुड़ी योजनाओं में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी से इस संदर्भ में दूरभाष पर जानकारी ली गई। उन्होंने सीएम के साथ हुई बैठक को अति सार्थक बताया। कहा की योगी जी की बांदा पर विशेष कृपा दृष्टि है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पेयजल संकट: बांदा शहरवासी रोजाना 31 लाख का पानी खरीदने को मजबूर ?

City News Uttar Pradesh

“गोल्ड” नहीं बन पाया “गोल्ड” : धीमी चाल के चलते हो गया हैं “बोल्ड”

बांदा में छह करोड़ की आई बहार: चमकेंगे चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य

कृषि महाविद्यालय स्थापना दिवस : सुनील पटेल ने कहा शिक्षा से ही विकास की राह

City News Uttar Pradesh

आंधी पानी नें मचाया त्राहिमाम : बिजली का भरोसा टूटा,नल हुए खामोश

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये ‘सोना’ बनी परियोजना !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़