30.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बालू 'अवैध खनन' में बांदा एवं हमीरपुर 'सिरमौर्य':  एनजीटी नें सरकार एवं डीएम से मांगा 'जवाब' !
उत्तर प्रदेश

बालू ‘अवैध खनन’ में बांदा एवं हमीरपुर ‘सिरमौर्य’: एनजीटी नें सरकार एवं डीएम से मांगा ‘जवाब’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की ‘धरती के नीचे’ चल रहा ‘अवैध खनन का काला साम्राज्य’ अब पूरी तरह ‘बेनकाब’ हो चुका है। वर्षों से नदियों को छलनी कर रहा, पर्यावरण को निगल रहा और सरकारी खजाने को चपत लगा रहा यह खेल अब भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के जरिए देश के सामने आ गया है।

बालू 'अवैध खनन' में बांदा एवं हमीरपुर 'सिरमौर्य' : 'एनजीटी का चला 'चाबुक' !

मामला इतना गंभीर निकला कि इसकी गूंज राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) तक पहुंच गई, जहां से प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर सीधा शिकंजा कस दिया गया है।

बालू 'अवैध खनन' में बांदा एवं हमीरपुर 'सिरमौर्य' : 'एनजीटी का चला 'चाबुक' !

सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के सातों जिलों में खनन और खनिज परिवहन के नाम पर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। रिपोर्ट के अनुसार, बांदा और हमीरपुर जिले अवैध खनन के सबसे बड़े केंद्र बनकर उभरे हैं, जहां पट्टे की सीमा से बाहर, नदियों की जलधाराओं में और प्रतिबंधित क्षेत्रों में बेखौफ खनन किया गया।

बालू 'अवैध खनन' में बांदा एवं हमीरपुर 'सिरमौर्य' : 'एनजीटी का चला 'चाबुक' !

इस गंभीर खुलासे के बाद एनजीटी की मुख्य पीठ ने बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वन विभाग, पर्यावरण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, और बांदा व हमीरपुर के जिलाधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। न्यायाधिकरण ने आदेश दिया है कि छह सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल किया जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए अब तक क्या ठोस कार्रवाई की गई।

बालू 'अवैध खनन' में बांदा एवं हमीरपुर 'सिरमौर्य' : 'एनजीटी का चला 'चाबुक' !

सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक, बुंदेलखंड की नदियों खासकर यमुना बेतवा, केन, बागे नदियों और स्थानीय जलधाराओं में भारी मशीनें उतारकर अवैध खनन हो रहा है। एनजीटी ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिये 25 फरवरी 2026 की तिथि दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार 2.0 : तिंदवारी विधानसभा से पहली बार विधायक बने रामकेश निषाद को मिला प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री पद, पढ़िए पूरा सियासी सफर

बाढ़ का असर : सब्जियों की कीमत पर आई बाढ़,चढ़े दाम …

विधान परिषद चुनाव के लिये पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नाम चर्चा में !

Banda : डीएम आनन्द सिंह एलर्ट,सरकारी योजनाओ का हो जमीनी असर …

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : दो करोड़ में बैनामा, दस मिनट बाद 18.5 करोड़ में हुआ एग्रीमेंट …

डीएम जे. रीभा का बड़ा एक्शन: ओवरलोड, ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर चलेगा कानून का डंडा

ब्रेकिंग न्यूज़