City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की मंत्री से 'हाई-लेवल' मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की मंत्री से हाई-लेवल मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बांदा के विकास को नई दिशा देने के लिए शुक्रवार को राजधानी में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से महत्वपूर्ण मुलाकात की। यह मुलाकात महज़ एक शिष्टाचार नहीं, बल्कि बांदा के भविष्य का ‘विजन डॉक्यूमेंट’ पेश करने जैसा रही। सांसदों और विधायकों की आम चिट्ठियों से अलग, इस बैठक में प्रकाश द्विवेदी ने शहर को महानगर बनाने के लिए तैयार व्यापक प्रस्तावों का पूरा ब्लूप्रिंट मंत्री के सामने रखा। संकल्प “कोई योजना फाइलों में नहीं रुकेगी”

विधायक प्रकाश की मंत्री से 'हाई-लेवल' मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

विधायक द्विवेदी ने मंत्री से मुलाकात में स्पष्ट कहा “बांदा का ढांचा, आबादी और भविष्य महानगर वाली योजनाओं के योग्य है। अब इसे ‘महानगर’ के रूप में रूपांतरण की शुरुआत होनी चाहिए। मंत्री शर्मा ने भी बिना किसी दुविधा के आश्वासन दिया “आपकी सभी योजनाओं में बजट बाधा नहीं बनेगा। तेजी से काम होगा।”

विधायक प्रकाश की मंत्री से 'हाई-लेवल' मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा दिए गए प्रस्तावों में कई महत्वाकांक्षी योजनाएँ शामिल थीं। जिनमे नई कॉलोनियों का विकास, शहर की सीमा का विस्तार का प्रस्ताव शामिल था । सड़क और ट्रैफिक सुधार के सबसे बड़े प्लान में मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण, शहर में रिंग रोड की आधारभूत योजना, बाजारों का पुनर्विकास और जाम से राहत देने वाली नई यातायात नीति मुख्य मुद्दा रही । विद्युत आपूर्ति का बड़ा अपग्रेड करने के लिए नए सब-स्टेशन, पुरानी लाइनों को बदलने की योजना और हाईमास्ट लाइटों का विस्तार भी प्रस्तावों में शामिल था। मंत्री ने इन सभी योजनाओं को अत्यंत उपयोगी और भविष्य उन्मुख बताते हुए कहा कि “बांदा मॉडल शहर बन सकता है।”

विधायक प्रकाश की मंत्री से 'हाई-लेवल' मीटिंग: बांदा को ‘महानगर’ बनाने का रोडमैप तैयार

यह मुलाकात राजनीतिक रूप से भी “खास” मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बांदा को अगले वर्षों में विकास केंद्र के रूप में तैयार करने की नीति पर काम चल रहा है। विधायक प्रकाश द्विवेदी की यह सक्रियता सरकार में उनकी बढ़ती पकड़ और राजनीतिक वजन को भी दर्शाती है। इस मुलाकात में कमासिन ब्लाक प्रमुख राघवेंद्र गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू एवं धनंजय करवरिया भी उपस्थित थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें दिया आशिर्वाद “रानी बेटी राज करें”

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा की है यही कहानी, चेक डेमो में नहीं है पानी ! ….

ब्लाक प्रमुख अरविंद वाह : मानिकपुर रेलवे स्टेशन में विकास का कमाल।

City News Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना का कहर : बीते 24 घंटे में 303 लोगों ने दम तोड़ा, 30,317 नए संक्रमित मिले …

आसमान से बरस रही आग : हीटवेब से नहीं मिली रहात, दोपहर में चले लू के गर्म व तेज थपेड़ों ने बढ़ाईं मुश्किलें

बालू माफियाओं का ‘आतंक’: किसानों की रौंद रहे जमीन, डकार रहे करोड़ों का राजस्व !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़