- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत में आज जलवे का जलजला रहा। भाजपा में उत्साह की लहर हिलोरें लेती दिखी। अवसर था जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का।जहां पूरा वातवरण भगवा मय नजर आया।

जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के लिये भव्य पंडाल लगाया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल को जिलाअधिकारी आनंद कुमार सिंह नें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद तीस जिला पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत अध्यक्ष सुनील पटेल नें जनता जनार्दन और भाजपा तथा जिला स्तर तथा प्रदेश स्तर के नेताओं का आभार जताया की उन सबकी कृपा से वह जिला पंचायत अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर पहुंचे।

शपथ ग्रहण समारोह की विशेषता यह रही की रह-रह कर तालियों की गूंज गूंजती रही।पार्टी जनों को के चेहरे अति प्रफुल्लित नजर आ रहें थे। सुनील पटेल के निर्विरोध पंचायत अध्यक्ष बननें की खुशी का भाव चेहरे पर छलक रहा था। भजपा के थिंक टैंक के रूप में चर्चित हो चुके सदर विधायक प्रकाश दिवेदी सबके आकर्षण के केंद्र बिंदु में थे।

इस अवसर पर आयुक्त दिनेश सिंह,सांसद आरके पटेल, बुंदेलखंड विकास परिषद के अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुफ्ता, विधायक राजकारण कबीर, ब्रजेश प्रजापति,चंद्रपालकुशवाहा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह,महेंद्र वर्मा,जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला,पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठीजीतू आदि उपस्थित थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
