27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक बृजभूषण पर 'मौत' का साया: पूर्व सांसद गंगाचरण के 'आरोप' से 'सियासत में भूचाल' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक बृजभूषण पर ‘मौत’ का साया: पूर्व सांसद गंगाचरण के ‘आरोप’ से ‘सियासत में भूचाल’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

महोबा। महोबा में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के काफिले के साथ हुआ “सड़क हादसा अब राजनीतिक रंग” पकड़ता नजर आ रहा है। खरेला स्थित संकट मोचन मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने विधायक के एस्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सरकारी गनर, निजी सुरक्षा गार्ड और चालक घायल हो गए, जबकि विधायक की कार चालक की “सतर्कता से दुर्घटना की चपेट” में आने से बच गई। लेकिन घटना के बाद सबसे बड़ा राजनीतिक बयान विधायक के पिता एवं पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत का आया, जिन्होंने इसे “सामान्य हादसा मानने से इनकार” करते हुए “हत्या की साजिश की आशंका” जताई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विधायक बृजभूषण पर 'मौत' का साया: पूर्व सांसद गंगाचरण के 'आरोप' से 'सियासत में भूचाल' !जानकारी के अनुसार विधायक बृजभूषण राजपूत एक सार्वजनिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उनकी कार सबसे आगे थी, जबकि पीछे सुरक्षा कर्मियों का स्कॉर्पियो एस्कॉर्ट वाहन चल रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे केला लदे “तेज रफ्तार ट्रक” को देखकर विधायक के चालक रविकांत मिश्रा ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इससे विधायक सुरक्षित बच गए, लेकिन पीछे चल रही स्कॉर्पियो ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सरकारी गनर श्याम सिंह, निजी गार्ड किशनपाल तथा चालक जितेंद्र घायल हो गए।

विधायक बृजभूषण पर 'मौत' का साया: पूर्व सांसद गंगाचरण के 'आरोप' से 'सियासत में भूचाल' !घटना के बाद पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत का बयान पूरे घटनाक्रम का सबसे चर्चित पहलू बन गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला केवल सड़क दुर्घटना नहीं प्रतीत होता और इसकी निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष तक की नजर अब जांच पर टिकी है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक सहित सभी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। अब सबकी निगाह इस बात पर है कि जांच इस घटना को महज सड़क हादसा मानती है या पूर्व सांसद द्वारा जताई गई आशंका के समर्थन में कोई तथ्य सामने आते हैं। तब तक यह मामला महोबा की सड़क से निकलकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन चुका है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम रीभा का चला ‘प्रशासनिक डंडा’: अफसरों पर कसा शिकंजा, लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

किसानों की हत्या पर उबले राजनीतिक दल व किसान संगठन …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘शहर को बना रहे स्मार्ट’: जनता को ‘सुरक्षा और सुगमता’ की दी ‘सौगात’

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह बोले: गांव शहर सब है तैयार, अबकी बार चार सौ पार

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम : बीपीएल के विरुद्ध 14 लाख 57 हजार की जारी की रिकवरी …

City News Uttar Pradesh

गौवंश संरक्षण की मंडलीय बैठक : निपट गई मुस्कराते और खिलखिलाते !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़