23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड की 'रेल व्यवस्था' को 'नया पंख': 'दोहरी लाइन' निरीक्षण पूरा, हाई-स्पीड दौड़ी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की ‘रेल व्यवस्था’ को ‘नया पंख’: ‘दोहरी लाइन’ निरीक्षण पूरा, हाई-स्पीड दौड़ी ट्रेन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की रेल कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव तय है। झांसी मंडल की नवनिर्मित डिंगवाही-खुरहंड दोहरी रेलवे लाइन पर गुरुवार को हाई-स्पीड ट्रायल ने विकास की रफ्तार को नई दिशा दे दी। रेलवे के प्रबंधक व संरक्षा आयुक्त तथा डीआरएम की टीम ने दो दिनों तक पूरे रेलखंड का बारीकी से निरीक्षण कर सभी तकनीकी पहलुओं को परखा।

बुंदेलखंड की 'रेल व्यवस्था' को 'नया पंख': 'दोहरी लाइन' निरीक्षण पूरा, हाई-स्पीड दौड़ी ट्रेन

सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को नई दोहरी लाइन पर दौड़ाया गया। तकनीकी टीम ने स्पीड, स्थिरता, सिग्नलिंग, ट्रैक बैलेंसिंग और सुरक्षा उपकरणों की परत-दर-परत जांच की। अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल पूरी तरह सफल रहा और ट्रैक उच्च सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा।

बुंदेलखंड की 'रेल व्यवस्था' को 'नया पंख': 'दोहरी लाइन' निरीक्षण पूरा, हाई-स्पीड दौड़ी ट्रेन

निरीक्षण के दौरान संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना और डीआरएम अनिरुद्ध कुमार स्वयं संचालन केबिनों में पहुंचे। इंटरलॉकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नलिंग, पॉइंट-मशीन, ओवरहेड इलेक्ट्रिक सप्लाई, ट्रैक की ज्योमेट्री और रूट एलाइनमेंट इन सभी बिंदुओं की गहन सूक्ष्म जांच की गई।

बुंदेलखंड की 'रेल व्यवस्था' को 'नया पंख': 'दोहरी लाइन' निरीक्षण पूरा, हाई-स्पीड दौड़ी ट्रेन

रेल संरक्षा आयुक्त सक्सेना ने निरीक्षण के बाद कहा कि इस दोहरी लाइन के शुरू होने से झांसी मंडल की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। अब ट्रेनें बिना क्रॉसिंग का इंतजार किए सीधे गंतव्य की ओर दौड़ेंगी। समय-सारिणी और संचालन दोनों में सुधार होगा। यात्रियों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दोहरी लाइन सिर्फ यात्री ट्रेनों के लिए ही नहीं बल्कि माल परिवहन के लिए भी गेम-चेंजर साबित होगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश 47 डिग्री में ‘जमीनी हकीकत’ से रूबरू, गांव-गांव गूंजा ‘विकास’ का संदेश

City News Uttar Pradesh

दो कुख्यात माफिया धराशायी: कोर्ट ने सुनाई ‘कठोर’ सजा, अपराध जगत में ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का चमत्कार: जंगल के बीच ‘अमृत जल’ से भरपूर कुंआ, असाध्य ‘रोग’ होतें हैं दूर !

City News Uttar Pradesh Desk

किसान “तोड़ रहें हैं आसमां से तारे” ! यूरिया खाद मिलने के ढंग हो गये निराले

बांदा कृषि विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षान्त समारोह 27 जनवरी को, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी शिरकत

City News Uttar Pradesh

यह कैसी लाचारी ? देश में लोकतंत्र की जगह कायम हो गया धर्म तंत्र ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़