City News Uttar Pradesh
पति के शराब पीने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

बांदा : पति- पत्नी में झगड़े के बाद नाराज पत्नी ने फांसी लगाई, मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शराब पीकर घर आए पति से पत्नी की कहासुनी हो गई। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया। मौका पाकर पत्नी ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे बच्चों ने देखा तो पड़ोसियों को बताया। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और युवती को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी तुलसा देवी (28) का उसके पति संतोष कुमार से शराब पीकर घर आने को लेकर विवाद हो गया। पत्नी को पति ने फटकार लगाई और बालू ढोने के लिए घर से बाहर चला गया। इसी बीच सूना मौका पाकर तुलसा देवी ने घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद मृतका के बच्चों ने देखा तो पड़ोसियों को बताया।

पड़ोसी दौड़कर घर पहुंचे और फंदा काटकर तुलसा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर पाकर अन्य परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र और एक पुत्री है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : राजकीय मेडिकल कालेज के आउटसोर्सिंग स्टाफ नर्स मनीषा एवं पूजा के जज्बे को सलाम …

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी ने कालिंजर किले के शौर्य का किया बखान: बुंदेलखंड के किलों को दी राष्ट्रीय पहचान

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें चाँद और सुहाग के किये दीदार, खिलाया “सइयां को पान” …

City News Uttar Pradesh

जिला अस्पताल का पैथोलॉजी सेंटर: क्षमता से चार गुना ज्यादा झेल रहा है बोझ

डीएम दीपा नें मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण: दहल सी गई जेल

City News Uttar Pradesh

ससुराल में युवक की ‘रहस्यमयी मौत’ से मचा हड़कंप: पुलिस ‘खंगाल’ रही हर ‘पहलू’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़