City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा नें मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण: दहल सी गई जेल
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा नें मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण: दहल सी गई जेल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन नें मंगल वार को मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण में कहीं “अमंगल” न हो जाये इस आशंका से कारागार प्रशासन में सहमा सा माहौल औऱ हलचल लिये रहा। डीएम टीम के साथ जितनी देर रहीं वातावरण दहला सा रहा।

डीएम दीपा नें मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण: दहल सी गई जेल
DM Deepa did a surprise inspection of the Mandal Jail: Jail was shaken

इस दौरान डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर की भी निगहबां नजरें बारीकी से कारागार के कार्य औऱ कारनामों को परखती रहीं। डीएम नें निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरिकों एवं भोजनालय कक्ष को देखा। बैरिकों को गहनता से चेक किया चेक किया। जेल अधीक्षक को आवश्यक सतर्कता के साथ पाकशाला एवं शौचालय में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिये।

डीएम दीपा नें मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण: दहल सी गई जेल
DM Deepa did a surprise inspection of the Mandal Jail: Jail was shaken

निरीक्षण के समय उपस्थित जेलर से जेल में निरूद्ध बन्दियों के सम्बन्ध में तथा सीसीटीवी कैमरों की संख्या एवं उनके संचालन की जानकारी ली।जेल अधीक्षक को आवश्यक व्यवस्थाओं को चुश्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।  जेलर द्वारा जानकारी दी गयी कि जेल में बैरकों सहित प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और संचालित हैं, इसके बाद मण्डल कारागार के अस्पताल का भी डीएम नें निरीक्षण किया। बन्दियों के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी ली।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साजिशन मेडिकल कालेज के प्राचार्य सुनील को फंसाया ? जनमानस में मुद्दा गरमाया

Banda- किसानों ने श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

फैसला: कोयला व्यवसायी के भाई को धमकाने के मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दी साढ़े पांच साल की सजा

City News Uttar Pradesh

बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव से पूर्व विधायक, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, मदद का दिया भरोसा …

रहस्यमय खुदकुशी : किशोरी नें सुने घर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह नाराज : खंड विकास अधिकारी हैं लापरवाह ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़