City News Uttar Pradesh
सुहागिनों नें चाँद और सुहाग के किये दीदार, खिलाया "सइयां को पान"
उत्तर प्रदेश

सुहागिनों नें चाँद और सुहाग के किये दीदार, खिलाया “सइयां को पान” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साजन के लिए सजी-धजी सुहागिनों ने रविवार को करवा चौथ पर देर शाम चांद और अपने पति के दीदार किए। अपने हमसफर की लंबी उम्र के लिए कामना की।और अपने सैंया को पान भी खिलाया। बहुतों नें गीत भी गाया “पान खाये सैंया हमारों” दिनभर निर्जला व्रत रखा। चांद को अर्घ्य देकर शिवचंद्र व कार्तिकेय का पूजन अर्चन कर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का परायण किया।

सुहागिनों नें चाँद और सुहाग के किये दीदार, खिलाया "सइयां को पान"
रात करीब सवा 8 बजे चांद का उदय हुए। सुहागिनें इसका छतों या खुले स्थान पर खड़े होकर बेताबी से इंतजार कर रही थीं। छलनी से चांद के दर्शन कर पति की आरती उतारी। जिनके पति बाहर थे उनकी पत्नियों ने वीडियो काल के जरिये पति के दीदार किए और व्रत तोड़ा। भगवता चार्य श्रवण कुमार का कहना है कि महिलाएं इस व्रत को पति की रक्षा के लिए रखती हैं। पांडु कुमार एक बार नीलगिरी पर्वत में फंस गए थे। श्रीकृष्ण ने द्रोपदी को करवाचौथ का

सुहागिनों नें चाँद और सुहाग के किये दीदार, खिलाया "सइयां को पान"
व्रत रखने को कहा था। व्रत रखने से उनकी विपत्तियां दूर हो गई थीं। मुख्यालय बांदा शहर सहित जनपद के बबेरू, अतर्रा, नरैनी, तिंदवारी, बदौसा, मटौंध, महुआ, चिल्ला, पैलानी, जसपुरा, खप्टिहा कलां, करतल, मरका, कमासिन, गिरवां, खत्री पहाड़ आदि क्षेत्रों में भी करवा चौथ परंपरा ढंग से आस्था के साथ मनाया गया। इसके पूर्व दिनभर पर्व की खरीदारी करने वालों से बाजार भरपूर रही।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अदालत में 18लाख से ज्यादा जुर्मानाऔर 55लाख से अधिक क्लेम निपटा …

पुलिस का सख्त अभियान: अपराधियों की धरपकड़ तेज, 10 वारंटी भेजे जेल

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह ने किया निरीक्षण, मेगा वैक्सीनेशन …

City News Uttar Pradesh

बांदा गोवंश प्रकरण : एमपी के अधिकारी बोले, ये यूपी के हैं गोवंश, दम घुटने से हुई है सभी की मौत

City News Uttar Pradesh

‘ढाबों’ के बाहर खड़े ‘यमराज’: मौत की पटरियों पर ‘दौड़’ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh Desk

रालोद के बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी ने की ‘स्वदेशी दीपावली’ मनाने की अपील

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़