City News Uttar Pradesh
अमन कांड के सुराग क्या ढाबे में दफन
Other

अमन कांड के सुराग क्या ढाबे में दफन : पूर्व विधायक दलजीत बोले पर्दाफाश शीघ्र जरूरी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर का अमन त्रिपाठी मौत कांड राजनीतिक रंग के साथ ही अति चर्चा का विषय रोजाना बनता जा रहा है। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने भी इस मामले को शीघ्र सुलझाने की मांग की है ताकि यह मौत है या हत्या ? इस रहस्य से पर्दा उठ सके।

अमन कांड के सुराग क्या ढाबे में दफन

दूसरी और अमन कांड के सूत्र अतर्रा रोड पर स्थिति एक चर्चित ढाबे के इर्द-गिर्द होने की चर्चा भी शहर मे जोर पकड़ रही है ! संदेह तो यहां तक किया जा रहा है की ढाबे में ही “सुराग” के “धागे” है। पुलिस टीम यदि इसओर सघनता से जांच का रुख करें तो शायद रहस्य से पर्दा उठने में सहूलियत मिल सकती है ! उस ढाबे के लोगों को जांच के दायरे में लेनें की जरूत की सुगबुगाहट चर्चाओं में है, क्योकि उस ढाबे में घटना के पूर्व अमन दोस्तों के साथ मौजूद था।  इसे हकीकत के दायरे में माना जा रहा है !

अमन कांड के सुराग क्या ढाबे में दफनजैसा की हम पहले ही अवगत करा चुके हैं की इस बहुचर्चित केस की जांच हमीरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम के हवाले कर दी गई हैं क्योकि अमन के परिवार के लोग बांदा एसआईटी की जांच से संतुष्ट नहीं थे।

अमन कांड के सुराग क्या ढाबे में दफन
यह भी फिर बता दूँ की शहर के बंगालीपुरा निवासी संजय त्रिपाठी के पुत्र अमन त्रिपाठी का शव 14 अक्टूबर को केन नदी में मिला था। स्कूटी कपड़ेऔर मोबाइल जंगली इलाके में आलग़-अलग स्थानों में मिले। परिजनो ने हत्या का आरोप लगाते हुये अमन के दोस्तों पर संदेह जताया था।

अमन कांड के सुराग क्या ढाबे में दफन
खैर जांच की गेंद बांदा से हमीरपुर पुलिस के पाले में पहुंच गई है और बांदा पुलिस रहस्य के नजदीक पहुचते-पहुचते रह गई। क्योकि बांदा अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा प्रकरण की असलियत के सूत्र काफी हद तक भांप चुके थे,तभी जांच राजनीतिक और पारिवारिक समन्वय से आईजी के माध्यम से हमीरपुर खिसकवाकर कथित तौर पर कूटनीतिक पांसे कोअंजाम दे दिया गया। अन्यथा तो होना यह चाहिये था की सामूहिक प्रयास से मामला सीबीआई के हाथों पहुंचाया जाय लेकिन भाजपा के ही कुछ नेता विपक्षी दलों के कूटनीतिक चाल में उलझ गये और “अमन कांड” राजनीतिक “चमन कांड” का रूप सा लें बैठा है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री स्वतंत्र देव बोले, लक्ष्मी कमल फूल पर बैठती हैं: भाजपा को वोट दें विकास की बहायें गंगा

यूपी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, तीन प्रदेश प्रभारी बनाए, भतीजे आकाश आनंद का कद बढ़ाकर बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

City News Uttar Pradesh

हत्या के मामले में चार दिन की लंबी बहस के बाद चार अभियुक्त बरी

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

बांदा : घर से लापता किसान का खेत में बने जर्जर सूखे कुएं में मिला शव, कर्ज में डूबा था मृतक

झाड़-फूंक की आड़ में फुफेरे भाई ने रिश्तों को किया शर्मसार, बहन को बनाया हवस का शिकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़