30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सवाल सीट का नहीं जीत का है
Other

लोकसभा चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सवाल सीट का नहीं जीत का है

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश : लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। इस कड़ी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ लखनऊ स्थित सपा दफ़्तर में बैठक की और चुनाव को लेकर चर्चा की है. इस बैठक में शिवपाल यादव, बलराम यादव, नरेश उत्तम पटेल समेत कई बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

सपा की इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और आगे की रणनीति पर भी बात हुई, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को सभी मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के निर्देश दिए। इसके लिए सपा प्रदेश भर में 26 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा, इलेक्शन कमीशन और बीजेपी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की और उन शिकायतों का निस्तारण भी नहीं हुआ है। 18 हजार वोट 2022 में डिलीट कर दिए गए थे, इसलिए 23 जनवरी को जब नई वोटर लिस्ट आएगी तब हमारे साथी इसमें सहयोग करेंगे कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची से कट गया है। उनके नामों को फिर से उसमें शामिल कराया जाए। अखिलेश ने सभी कार्यकर्ताओं को जी जीन से चुनाव में जुटने का संदेश भी दिया।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बंद लिफाफे में मिले दावेदारों के नाम
SP President Akhilesh busy in preparations for Lok Sabha elections, names of contenders found in closed envelope

सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है। बात सीट की नहीं है बल्कि जीत है। हमारी कोशिश है कि हर सीट पर उस प्रत्याशी को उतारा जाए जो जीत सके। अखिलेश ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के साथ भी सात सीटों को लेकर चर्चा हुई है। हमारी और जयंत चौधरी की बात अच्छी हुई है।कांग्रेस के साथ भी गठबंधन की बात हुई है। इंडिया गठबंधन मजबूत हो ये ज़रूरी है, सवाल सीट का नहीं जीत का है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई पीईटी परीक्षा, जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का लिया जायजा

City News Uttar Pradesh

पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गांव का किया भ्रमण, ग्रामीणों से की बात

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में “ठांय-ठांय” और “धाँय-धाँय” हुआ बेदम: खत्म’ हुआ ‘हथियारों’ का ‘जुनून’

Banda- डीएम साहब की ओर सड़कें रहीं निहार, हमारे प्राण बचाओ सरकार….

दस रुपये में मौत का सौदा ! बाजार में बिक रहा जहरीला टमाटर ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें समझाया : भाजपा सरकार का वादा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे फायदा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़