24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सांसद कृष्णा पटेल द्वारा 'बुंदेलखंड' में 'रेल क्रांति' की मांग: केंद्रीय मंत्री से की 'मुलाकात'
उत्तर प्रदेश

सांसद कृष्णा पटेल द्वारा ‘बुंदेलखंड’ में ‘रेल क्रांति’ की मांग: केंद्रीय मंत्री से की ‘मुलाकात’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के रेल विकास की दिशा में एक निर्णायक पहल करते हुए चित्रकूट-बांदा सांसद कृष्णा पटेल ने केंद्र सरकार के समक्ष क्षेत्र की वर्षों से लंबित रेलवे मांगों को मजबूती से रखा है। सांसद ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर एक विस्तृत मांग-पत्र सौंपते हुए बुंदेलखंड, विशेषकर चित्रकूट मंडल को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से सशक्त रूप से जोड़ने की मांग की।

सांसद कृष्णा पटेल द्वारा 'बुंदेलखंड' में 'रेल क्रांति' की मांग: केंद्रीय मंत्री से की 'मुलाकात'

सांसद कृष्णा पटेल ने कहा कि बुंदेलखंड आज भी देश के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता है, जबकि चित्रकूट मंडल की स्थिति और भी चिंताजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेल कनेक्टिविटी का अभाव ही क्षेत्र के समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। मांग-पत्र में सांसद ने धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को प्रमुखता से शामिल किया। उन्होंने चित्रकूट धाम से माता वैष्णो देवी तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की, जिससे उत्तर और मध्य भारत के करोड़ों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही लखनऊ से पुणे वाया चित्रकूट धाम साप्ताहिक ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन संचालित करने का प्रस्ताव रखा है।

सांसद कृष्णा पटेल द्वारा 'बुंदेलखंड' में 'रेल क्रांति' की मांग: केंद्रीय मंत्री से की 'मुलाकात'

सांसद कृष्णा पटेल ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकूट धाम से खाटू श्याम होते हुए अजमेर तक नई ट्रेन सेवा शुरू करने पर भी जोर दिया। इसके अतिरिक्त जबलपुर से हरिद्वार ट्रेन के समय में संशोधन कर उसे पुनः नियमित रूप से चलाने की मांग की। एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव के तहत सांसद ने कहा कि कानपुर से सोमनाथ (गुजरात) तक वाया चित्रकूट धाम, सतना, मैहर, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी और उज्जैन ट्रेन शुरू की जाए। इससे चित्रकूट जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्र सीधे देश के बड़े तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे और यह योजना राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक पर्यटन को नई गति देगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का सख्त आदेश: 31 जनवरी तक बता दो कितनी है प्रॉपर्टी, नहीं तो प्रमोशन होगा होल्ड

City News Uttar Pradesh

पालीटेक्निक छात्र का फंदे पर लटकता मिला शव, परिजन बोले- प्रेम-प्रसंग में दबाव के चलते की खुदकुशी

City News Uttar Pradesh

बसपा चीफ मायावती का बड़ा दावा: अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो नहीं आएगी मोदी सरकार

सदर तहसील में मनाया गया लेखपाल संघ स्थापना दिवस: फल एवं रूम हीटर किये वितरित

City News Uttar Pradesh

एक्सप्रेस के नाम पर ‘पैसेंजर’ की रफ्तार: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में ‘टाइम-मार्जिन’ घोटाला ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़