26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की नमो ऐप भारत के विकास एवं उसकी समीक्षा का अनुपम आधार एवं प्लेटफार्म है। उन्होंने इस ऐप को अपनाने की जनता से अपील की।

मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील
Minister Ramkesh told the technicalities to connect with PM Modi: Appealed to adopt Namo App

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश अपनी विधानसभा तिंदवारी के ब्लॉक परिसर जसपुरा में आयोजित नमो एप कैम्प कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो एप द्वारा जन-जन तक विकसित भारत संकल्प को पहुँचानें हेतु नमो एप डाउनलोड करने का आग्रह किया।

मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील
Minister Ramkesh told the technicalities to connect with PM Modi: Appealed to adopt Namo App

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की नमो ऐप पीएम मोदी के जनता से सीधे संपर्क का माध्यम है। यह एक जबरदस्त प्लेटफार्म है जिसमें लोग देश की तरक्की और विकास के बारे में अपनी राय रख सकते हैं। मंत्री निषाद ने जनता से अपील किया कि मोदी सरकार की योजनाओं, अपने इलाके में चल रही विकास की योजनाओं के बारे में अपनी राय रखें। देश को बदलने की इस प्रक्रिया में सभी साथ दें।

मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील
Minister Ramkesh told the technicalities to connect with PM Modi: Appealed to adopt Namo App

राज्य मंत्री निषाद नें बताया की नमो एप्प पर सरकार की योजनाओं को रेटिंग देने की बात तो की ही गयी है, लेकिन साथ में जनता से मोदी सरकार द्वारा शुरु की गयी योजनाओं से उन्हे कितना लाभ मिला इसके बारे में भी राय जानी जाएगी। इसमें स्वच्छ भारत, हर घर नल, जनधन से लेकर वो तमाम योजनाओं के बारे में आम लोगों को रेटिंग देने के लिए व्यवस्था रखी गयी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुनर्विवाह में देवर-भाभी बने पति-पत्नी: विधवा विवाह को अशुभ मानने वालों को करारा जवाब

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराएं : जिलाधिकारी अनुराग

City News Uttar Pradesh

युवक नें पत्नी की चाकुओं से गोदकर की हत्या : पुलिस नें हिरासत में लिया

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का ‘शंखनाद’ :1.28 करोड़ की ‘सड़क परियोजना’ का शिलान्यास

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का दिल खुशी से हुआ बागवां

City News Uttar Pradesh

केन किनारे दुर्ग देखने गए सात साथी जलधारा में बहे, छह को बचाया, एक की खोज जारी

ब्रेकिंग न्यूज़